उत्तराखंड स्पीकर ने स्नेहा राणा को भारत की प्रथम व विश्व की चौथी महिला क्रिकेटर बनने पर दी बधाई । - Shaurya Mail

Breaking News
घरेलू सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर तहसील सदर में 22 तथा विकासनगर अंतर्गत 10 सिलेंडर ज़ब्तलेखक गांव बना संस्कृति का संगम, विरासत कला उत्सव में दिखी एकता की झलकदेहरादून में SMILE योजना के तहत टपकेश्वर मंदिर परिसर में चिकित्सा शिविर आयोजितउत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ रायपुर शाखा के अध्यक्ष अरविन्द सिंह सोलंकी के नेतृत्व में कार्यकारिणी ने उप शिक्षा अधिकारी हेमलता गौड़ उनियाल से मुलाकात कीउत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच द्वारा राज्य आंदोलनकारियों के मामलों मॆं मुख्यमन्त्री की घोषणा एवं शासनादेशों व एक्ट का सही से पालन नहीं किये जाने को लेकर गांधीपार्क मुख्य द्वार से सचिवालय मार्च किया

उत्तराखंड स्पीकर ने स्नेहा राणा को भारत की प्रथम व विश्व की चौथी महिला क्रिकेटर बनने पर दी बधाई ।

 उत्तराखंड स्पीकर ने स्नेहा राणा को भारत की प्रथम व विश्व की चौथी महिला क्रिकेटर बनने पर दी बधाई ।

उत्तराखंड स्पीकर ने स्नेहा राणा को भारत की प्रथम व विश्व की चौथी महिला क्रिकेटर बनने पर दी बधाई 

देहरादून 21 जून टेस्ट क्रिकेट के डेब्यु मैच में 4 विकेट और 50 से अधिक रन बनाने का ख़िताब पाने वाली देहरादून की स्नेहा राणा को भारत की प्रथम व विश्व की चौथी महिला क्रिकेटर बनने पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने स्नेहा को अपनी बधाई व शुभकामनाएं दी है साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है ।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि देवभूमि की क्रिकेटर स्नेहा राणा ने टेस्ट क्रिकेट के डेब्यु मैच में ऑल राउंडर प्रदर्शन कर भारतीय टीम को मजबूती प्रदान की है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि स्नेहा राणा ने भारतीय टीम में अपनी मजबूत दावेदारी दिखाकर प्रदेश सहित देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। श्री अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड राज्य में प्रतिभाओं की कमी नहीं है बल्कि उन्हें एक अच्छा प्लेटफार्म देने की जरूरत है।

विधानसभा अध्यक्ष ने स्नेहा राणा के प्रदर्शन पर उनके माता-पिता एवं परिवारजनों को भी अपनी बधाई दी है एवं कामना की है कि स्नेहा राणा इसी प्रकार क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करते रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!