उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ रायपुर शाखा के अध्यक्ष अरविन्द सिंह सोलंकी के नेतृत्व में कार्यकारिणी ने उप शिक्षा अधिकारी हेमलता गौड़ उनियाल से मुलाकात की - Shaurya Mail

Breaking News
डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण; अधिकारियों कार्मिकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देशअन्य पिछडा वर्ग आयोग में 10 शिकायतों पर सुनवाई, विभागों को दिए सख्त निर्देशस्वच्छता पखवाड़ा–2026 के माध्यम से टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ कियादेवभूमि के सपूतों ने छुआ आसमान : NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंगाएचपीसीएल और टाटा मोटर्स ने प्रयुक्त ऑटोमोटिव लुब्रिकेंट्स के लिए स्केलेबल सर्कुलर इकोनॉमी मॉडल विकसित करने हेतु साझेदारी की

उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ रायपुर शाखा के अध्यक्ष अरविन्द सिंह सोलंकी के नेतृत्व में कार्यकारिणी ने उप शिक्षा अधिकारी हेमलता गौड़ उनियाल से मुलाकात की

 उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ रायपुर शाखा के अध्यक्ष अरविन्द सिंह सोलंकी के नेतृत्व में कार्यकारिणी ने उप शिक्षा अधिकारी हेमलता गौड़ उनियाल से मुलाकात की

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 18 मार्च 2026

उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर एसोसिएशन (उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ) विकासखंड रायपुर की कार्यकारिणी ने आज शिक्षा एवं शिक्षक हितों से सम्बन्धित विभिन्न 15 बिंदुओं पर उप शिक्षा अधिकारी हेमलता गौड़ उनियाल से मुलाकात की। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ रायपुर शाखा के अध्यक्ष अरविन्द सिंह सोलंकी एवं मंत्री बिनोद सिंह असवाल ने शिक्षकों के विभिन्न प्रकरणों का समय से निस्तारण न होने पर गहरा रोष प्रकट करते हुये कहा कि गत वर्ष संगठन के आह्वान पर सभी शिक्षकों की सर्विस बुक तथा जीपीएफ/एनपीएस बुक का अवलोकन शिक्षकों को करवाया गया, परन्तु उनमें जो कमियां थी उन्हें अभी तक भी पूर्ण नहीं किया गया है, जो कि अत्यंत खेदजनक है। उन्होंने चयन एवं प्रोन्नत वेतनमान का लाभ वेतन में मिल जाने के बाद भी अभी तक उसके एरियर का भुगतान न होने, विभागीय कार्यों एवं सूचनाओं के क्रियान्वयन के लिये पूर्व की भांति संकुल स्तर पर व्यवस्था सुनिश्चित करने, सभी पाठ्य-पुस्तकों को समय पर एक साथ उपलब्ध कराने, शिक्षकों को बीएलओ तथा अन्य कार्यों में कार्ययोजित करने से विद्यालय संचालन में हो रही कठिनाईयों का निराकरण करने, बाल्य देखभाल अवकाश हेतु अनावश्यक शपथ पत्र इत्यादि की बाध्यता समाप्त करने, कनिष्ठ तथा वरिष्ठ शिक्षकों के बीच उत्पन्न वेतन विसंगति को यथाशीघ्र ठीक करने, विद्यालयों में एनजीओ का अनावश्यक हस्तक्षेप बंद करने, एकल शिक्षकों वाले विद्यालय के शिक्षक के अवकाश लेने की दशा में विद्यालय संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित करने, विशिष्ट अवकाश पर स्थिति स्पष्ट करने इत्यादि शिक्षा तथा शिक्षक हितों से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की।

इस पर उप शिक्षा अधिकारी हेमलता गौड़ उनियाल ने आश्वस्त किया कि समस्त सर्विस बुक तथा जीपीएफ/एनपीएस बुक एक माह में पूर्ण कर दी जायेंगी। लंबित देयकों का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने के लिये संगठन से सहयोग लेते हुए समस्त एरियर तैयार कर वित्तीय स्वीकृति हेतु जनपद को प्रेषित किये जायेंगे, एकल शिक्षकों वाले विद्यालयों में शिक्षक के अवकाश पर जाने की दशा में सीआरपी द्वारा व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी, विशिष्ट अवकाश के सम्बन्ध में उच्च स्तर से प्रेक्षा कर निर्णय लिया जायेगा, बीएलओ तथा अन्य कार्यों के कारण विद्यालय संचालन बाधित होने की समस्या को निर्वाचन आयोग के समक्ष रखा जायेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि संगठन से सहयोग लेते हुए समस्त प्रकरणों का यथाशीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जायेगा।

आज की वार्ता में उप शिक्षा अधिकारी रायपुर हेमलता गौड़ उनियाल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी बिजेंद्र सिंह जयाडा, उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ रायपुर के अध्यक्ष अरविन्द सिंह सोलंकी, मंत्री बिनोद सिंह असवाल, कोषाध्यक्ष प्रशांत सकलानी, संरक्षक रविंद्र नाथ उपाध्याय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गीता लिंगवाल, संयुक्त मंत्री संजय कुमार, उपाध्यक्ष फ़रसराम कोठारी, प्रकाश डबराल, राजेश्वरी थपलियाल, उप मंत्री अनीता नैथानी, प्रमोद कुमार, संगठन मंत्री आशा मोहन, ज्ञानानंद चमोली, प्रचार मंत्री सुनीता रावत, अंजली सेठी तथा गीता गौड़ सम्मिलित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!