उत्तराखंड सामाजिक सम्मान सेवा ट्रस्ट ने NAPSAR के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरिफ खान को दिया देवभूमि विभूति सम्मान - Shaurya Mail

Breaking News
अन्तारा सीनियर लीविंग पुरुकुल में “विरासत-2026” ने किया स्वर्गीय राजा रणधीर सिंह को याद, बहुत ही नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलिद हैरिटेज स्कूल में धूमधाम से मना 73वां वार्षिक वाइब्स कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मनराष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन भगवत प्रसाद मकवाना से मिला अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युव जन समाज का प्रतिनिधिमंडल, सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान पर हुई चर्चाघरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध जनपद में सघन अभियान जारीमुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

उत्तराखंड सामाजिक सम्मान सेवा ट्रस्ट ने NAPSAR के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरिफ खान को दिया देवभूमि विभूति सम्मान

 उत्तराखंड सामाजिक सम्मान सेवा ट्रस्ट ने NAPSAR के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरिफ खान को दिया देवभूमि विभूति सम्मान

उत्तराखंड,(देहरादून),रविवार 30 मार्च 2026

उत्तराखंड सामाजिक सम्मान सेवा ट्रस्ट ने
नैशनल एसोसिएशन फॉर पैरेंट्स एंड स्टूडेंट्स राइट्स (NAPSAR)के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरिफ खान का सम्मान किया। आरिफ खान ने शिक्षा जगत में एक नई क्रांति का संचार किया है । आपने अपने संगठन के माध्यम से स्कूलों और कॉलेजो में लगातार फीस वृद्धि को, एक ही दुकान से ड्रेस और किताबों की खरीद को लेकर हो रही मनमानी का विरोध किया व समाज में जागरूकता वा जनचेतना का काम किया है।
आपने गरीब बच्चों के लिए निःशुल्क बुक बैंक भी खोला है जिसमें जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क किताबें, कॉपियां व ड्रेस की व्यवस्था कि जाती है।

उत्तराखंड सामाजिक सम्मान सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष राजू वर्मा और कोषाध्यक्ष रुद्रपाल सिंह ने ट्रस्ट का स्मृति चिन्ह भेंट किया और महासचिव राकेश शर्मा और उपाध्यक्ष राकेश कुमार भट्ट ने सम्मान पत्र दिया।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!