चारधाम यात्रा यादगार बनाएगी उत्तराखंड पुलिस, डीजीपी बोले- बिना रजिस्ट्रेशन न आएं तीर्थयात्री - Shaurya Mail

Breaking News

चारधाम यात्रा यादगार बनाएगी उत्तराखंड पुलिस, डीजीपी बोले- बिना रजिस्ट्रेशन न आएं तीर्थयात्री

 चारधाम यात्रा यादगार बनाएगी उत्तराखंड पुलिस, डीजीपी बोले- बिना रजिस्ट्रेशन न आएं तीर्थयात्री

उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 21 मई 2024

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) उत्तराखंड अभिनव कुमार ने कहा कि उत्तराखंड पुलिस चारधाम यात्रा सरल, सुगम व सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने देश-दुनिया से उत्तराखंड आ रहे तीर्थयात्रियों से आग्रह किया कि चारधाम यात्रा को यादगार बनाने में पुलिस का सहयोग करें। कोई भी यात्री बिना रजिस्ट्रेशन व रजिस्ट्रेशन की तिथि से पूर्व यात्रा पर न आएं।

डीजीपी ने कहा कि धामों में भीड़ के अत्यधिक दबाव के कारण वाहनों को विभिन्न जगहों पर रोका जा रहा है। साथ ही पुलिस बल को बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत चल रहे निर्माण कार्यों के कारण सुविधा के दृष्टिगत निर्माण इकाई से समन्वय स्थापित कर यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश दिए।

चारधाम यात्रा को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अभिनव कुमार ने मंगलवार को बद्रीनाथ धाम पहुंचकर व्यवस्था परखी और ड्यूटीरत अधिकारियों से अतिथि देवो भव: की भावना से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के साथ आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस महानिदेशक ने बद्रीनाथ धाम परिसर के साथ आसपास सुरक्षा व्यवस्थाओं तथा भीड़ नियंत्रण के लिए बनाए गए पुलिस प्रबंधन का जायजा लिया। श्रद्धालुओं से भी बातचीत कर उनसे यात्रा के बारे में पूछा और व्यवस्था जानी।

ड्यूटीरत जवानों की हौसला अफजाई कर सुगमता से दर्शन कराने के दिए निर्देश-

उन्होंने विषम परिस्थितियों में ड्यूटीरत जवानों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं का सहभागी बन उन्हें सुव्यवस्थित ढंग से श्रीहरि के दर्शन कराकर उनकी सुखद यात्रा संपन्न करवानी है। साथ ही श्रद्धालुओं के साथ मधुर एवं विनम्र व्यवहार कर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना है। उन्होंने बुजुर्ग, दिव्यांग और बीमार श्रद्धालुओं के लिए मंदिर समिति के सदस्यों से समन्वय स्थापित कर सुगमता से दर्शन कराने के निर्देश दिए।

पुलिस बल के ठहरने की भी परखी व्यवस्था-

पुलिस महानिदेशक ने चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सीजन ड्यूटी में नियुक्त जनपद व बाहरी जनपदों से आए पुलिस बल के ठहरने के लिए आवासीय बैरक, बिजली, पानी, शौचालयों की व्यवस्थाओं का भौतिक निरीक्षण किया।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!