देहरादून में ऑल इंडिया साइबर क्राइम कंट्रोल फेडरेशन का गठन, साइबर ठगों के खिलाफ अब संगठित लड़ाई - Shaurya Mail

Breaking News

देहरादून में ऑल इंडिया साइबर क्राइम कंट्रोल फेडरेशन का गठन, साइबर ठगों के खिलाफ अब संगठित लड़ाई

 देहरादून में ऑल इंडिया साइबर क्राइम कंट्रोल फेडरेशन का गठन, साइबर ठगों के खिलाफ अब संगठित लड़ाई

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 01 नवंबर 2026

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के चखुवाला में आज ऑल इंडिया साइबर क्राइम कंट्रोल फेडरेशन का गठन किया गया। बढ़ते साइबर अपराध, ऑनलाइन फ्रॉड, ठगी और संगठित अपराधों को लेकर संगठन के पदाधिकारियों ने गहरी चिंता व्यक्त की।

नवगठित कार्यकारिणी में सरदार कुलदीप सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष, सरदार हरप्रीत सिंह को राष्ट्रीय महामंत्री और सतीश आजाद को राष्ट्रीय संगठन सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने कहा कि पीड़ित को न्याय मिलना उसका अधिकार है। आज सब कुछ ऑनलाइन है जिसका लाभ साइबर ठग उठा रहे हैं। पुलिस के कुछ अधिकारी जागरूकता का सराहनीय कार्य कर रहे हैं, वहीं कुछ अधिकारी FIR दर्ज करने के बजाय वेरिफिकेशन का बहाना बनाकर पीड़ित को चक्कर कटवाते हैं, जो अपराध को छिपाना है। BNS की धारा 199 के तहत पुलिस को आरोपी का खाता फ्रीज करने का अधिकार है।

महामंत्री हरप्रीत सिंह ने कहा कि “बंद मुट्ठी लाख की, खुल गई तो खाक की – संगठन में ही शक्ति है”। अब संगठन का विस्तार कर आम आदमी को न्याय में अड़चन पैदा करने वालों के खिलाफ भी आवाज उठाई जाएगी।

संगठन सचिव सतीश आजाद ने कहा कि साइबर पीड़ितों को त्वरित न्याय और आर्थिक-मानसिक क्षतिपूर्ति मिलनी चाहिए। अपराधियों पर गुंडा एक्ट व गिरोहबंद अधिनियम में कार्रवाई हो, हर 15 दिन में समीक्षा बैठक हो और सजा की दर बढ़े ताकि अपराधियों में कानून का भय रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!