उत्तराखंड पत्रकार महासंघ ने मनाया नव वर्ष मिलन कार्यक्रम - Shaurya Mail

Breaking News

उत्तराखंड पत्रकार महासंघ ने मनाया नव वर्ष मिलन कार्यक्रम

 उत्तराखंड पत्रकार महासंघ ने मनाया नव वर्ष मिलन कार्यक्रम

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 06 जनवरी 2025

उत्तराखंड पत्रकार महासंघ द्वारा नव वर्ष के उपलक्ष्य में मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सभी सदस्यों द्वारा एक दूसरे को नव वर्ष की बधाई दी और ये तय किया गया कि संगठन में रहकर अभी सदस्यों में बेहतर समन्वय स्थापित हो।

इस अवसर पर उत्तराखंड पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष निशीथ सकलानी ने सभी सदस्यों को नव वर्ष की बधाई देते हुए संगठन से जुड़ी गतिविधियों के विषय पर चर्चा की।
श्री सकलानी ने महासंघ से जुडे सभी सदस्यों को पत्रकार हितों के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन किए जाने वो संगठन की गरिमा बनाये जाने की बात कही।
उन्होंने कहा कि बहुत जल्द अल्मोड़ा में महासंघ की नई इकाई गठित की जाएगी जिसकी प्रक्रिया लगभग पूर्ण हो चुकी है।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री कृपाल सिंह बिष्ट ने कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष निशीथ सकलानी को बुके देकर उनका स्वागत किया इस मौके पर सभी सदस्यों ने नव वर्ष की शुभकामनाओं के साथ संगठन के प्रति निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव सुभाष कुमार, राजीव शर्मा, प्रदेश सचिव, राजीव मैथ्यू, पूर्व जिला अध्यक्ष, राजेंद्र सिराड़ी, जिला उपाध्यक्ष, टीना वैश्य, जिला सचिव इंद्रेश्वरी मंमगईं, जिला कोषाध्यक्ष, राकेश शर्मा, पूर्व जिला महामंत्री, राकेश भट्ट, पूर्व जिला उपाध्यक्ष, शिव नारायण, हेमंत शर्मा,  भूपेंद्र भट्ट, राजेश बहुगुणा,  शादाब त्यागी,  सुरेंद्रनाथ भट्ट, एवं धन सिंह बिष्ट, आदि वरिष्ठ सदस्य उपस्थित थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!