उत्तराखंड दे रहा आवाज, भू-कानून और मूल निवास, महारैली में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग, वीडियो देखें - Shaurya Mail

Breaking News

उत्तराखंड दे रहा आवाज, भू-कानून और मूल निवास, महारैली में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग, वीडियो देखें

 उत्तराखंड दे रहा आवाज, भू-कानून और मूल निवास, महारैली में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग, वीडियो देखें

उत्तराखंड(देहरादून), रविवार 24 दिसंबर 2023

प्रदेश में काफी समय से मूल निवास और भू-कानून की मांग की जा रही है। जिसको लेकर आज राजधानी देहरादून में प्रदेशभर से लोग आए हैं। दून में महारैली का आयोजन किया गया है। जिसमें लोगों का आक्रोश देखने को मिल रहा है।

उत्तराखंड दे रहा आवाज, भू-कानून और मूल निवास
मूल निवास कानून और भू-कानून सहित कई अन्य मांगो को लेकर आज देहरादून में उत्तराखंड मूल निवास स्वाभिमान महारैली की जा रही है। इस रैली में युवा बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। तमाम सामाजिक और राजनीतिक संगठनों का भी रैली को समर्थन मिला है।

प्रदेशभर से दून पहुंचे लोग

उत्तराखंड मूल निवास स्वाभिमान महारैली में शामिल होने के लिए पहाड़ से लेकर मैदान तक पूरे प्रदेश से लोग राजधानी दबन पहुंचे। लोग हाथों में पोस्टर लिए भू-कानून और मूल निवास की मांग कर रहे हैं। परेड ग्राउंड में भारी संख्या में लोग पहुंचे हुए। जहां सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।

हमारा राज्य हमारे अधिकार

लोग हाथों में बैनर और पोस्टर लिए अपने अधिकारों की मांग कर रहे हैं। हमारा राज्य हमारा अधिकार, उत्तराखंड दे रहा आवाज, भू-कानून और मूल निवास, हक है हमारा लेकर रहेंगे जैसे नारों के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!