अवैध खनन पर चला प्रशासन का डंडा, 14 स्टोन क्रेशर सील, 10 करोड़ का जुर्माना - Shaurya Mail

Breaking News
डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण; अधिकारियों कार्मिकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देशअन्य पिछडा वर्ग आयोग में 10 शिकायतों पर सुनवाई, विभागों को दिए सख्त निर्देशस्वच्छता पखवाड़ा–2026 के माध्यम से टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ कियादेवभूमि के सपूतों ने छुआ आसमान : NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंगाएचपीसीएल और टाटा मोटर्स ने प्रयुक्त ऑटोमोटिव लुब्रिकेंट्स के लिए स्केलेबल सर्कुलर इकोनॉमी मॉडल विकसित करने हेतु साझेदारी की

अवैध खनन पर चला प्रशासन का डंडा, 14 स्टोन क्रेशर सील, 10 करोड़ का जुर्माना

 अवैध खनन पर चला प्रशासन का डंडा, 14 स्टोन क्रेशर सील, 10 करोड़ का जुर्माना

उत्तराखंड(हरिद्वार),मंगलवार 17 मार्च 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देश के बाद अवैध खनन और भंडारण पर सख्त रुख अपनाते हुए जिला प्रशासन ने हरिद्वार और लक्सर तहसील में बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में 14 स्टोन क्रशर को सील किया गया है, जबकि उनके ई रवन्ना पोर्टल को भी अस्थाई रूप से निलंबित कर दिया गया है। प्रशासन ने छापेमारी के दौरान कई क्रशरों में अनियमितताएं पाए जाने पर 10 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना भी लगाया है।

एक साथ हुई इतनी बड़ी कार्रवाई से स्टोन क्रशर संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। लक्सर तहसील में जिन क्रशर को सील किया गया उनमें हाईवे कंस्ट्रक्शन एंड क्रशर, सिंह स्टोन क्रशर, किसान स्टोर क्रशर, शुभ स्टोन क्रशर, सूर्य स्टोन क्रशर, तुलसी स्टोन क्रशर, नेशनल एसोसिएट्स, लिमरा इंडस्ट्रीज, दून स्टोन क्रशर, गणपति स्टोन क्रशर और वानिया स्टोन कृषर शामिल हैं। हरिद्वार तहसील क्षेत्र में मां गंगा स्टोन क्रशर, एस एस स्टोन क्रशर तथा अलकनंदा स्टोन क्रशर सील किए गए हैं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के अनुसार प्रशासन को लंबे समय से क्षेत्र में अवैध खनन और भंडारण की शिकायतें मिल रही थी। इसी के बाद प्रवर्तन दल ने यह कार्रवाई की है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!