उत्तराखंड सरकार ने पांच बैंकों के साथ किया अनुबंध, कर्मचारियों को मिलेगा लाभ - Shaurya Mail

Breaking News

उत्तराखंड सरकार ने पांच बैंकों के साथ किया अनुबंध, कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

 उत्तराखंड सरकार ने पांच बैंकों के साथ किया अनुबंध, कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 17 अक्टूबर 2024

राज्य सरकार के साथ भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक और जिला सहकारी बैंक ने बुधवार को सचिवालय में एक एमओयू हस्ताक्षरित किया गया। अभी राज्य के लगभग 64 प्रतिशत सरकारी कार्मिकों का सैलरी खाता इन बैंकों में है। इस अनुबंध से तमाम कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

बुधवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की उपस्थिति में सरकारी कार्मिकों के लिए कॉरपोरेट सैलेरी पैकेज और अन्य लाभों के लिए बैंकों के साथ अनुबंध किया गया। मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने सरकारी कार्मिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए इस अनुबंध का निर्णय लिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने आशा व्यक्त की कि यह सभी बैंक कॉरपोरेट सैलेरी पैकेज को कर्मचारियों के लिए और लाभकारी बनाने के लिये निरंतर कार्य करते रहेंगे। हमारा प्रयास होगा कि भविष्य में शत-प्रतिशत कर्मचारी इस लाभकारी पैकेज का फायदा उठा सकें। इन बैंकों की शाखाओं में वेतन खातों में वेतन बचत खाते के खाताधारकों को व्यक्तिगत बीमा कवर के साथ-साथ अन्य वित्तीय लाभों की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अंतर्गत कार्मिकों को दुर्घटनास्वरूप मृत्यु, पूर्ण अपंगता और आंशिक अपंगता की स्थिति में उनके आश्रितों को क्षतिपूर्ति के रूप में क्लेम का लाभ व अन्य लाभ बिना कोई प्रीमियम किये प्रदान किये जाएंगे।

राज्य सरकार और इन पांच बैंकों के इस अनुबंध के अनुसार किसी कार्मिक की मृत्यु की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में यह कवरेज उनके परिवार को वित्तीय सहायता प्रदान करेगा, जो 30 लाख से 100 लाख के मध्य होगी। पूर्ण अपंगता की स्थिति में 30 लाख से 50 लाख और आंशिक अपंगता की स्थिति में 10 लाख से 40 लाख तक की वित्तीय सहायता बैंक की ओर से दी जाएगी। इसके साथ-साथ इस पैकेज में दुर्घटना के कारण चिकित्सा, एम्बुलेंस की सुविधा, बच्चों की शिक्षा, पुत्री के विवाह जैसी आने वाली आवश्यकताओं के लिए भी वित्तीय सहायता की व्यवस्था है। कार्मिकों की प्राकृतिक मृत्यु की स्थिति में भी उनके आश्रितों को आने वाली चुनौतियों से बचने में भी बैंक तीन लाख से 10 लाख तक योगदान प्रदान करेगा।

इस अवसर पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव दिलीप जावलकर, अपर सचिव मनमोहन मैनाली, कोषागार निदेशक दिनेश लोहनी, एसबीआई के जनरल मैनेजर दीपेश राज, डिप्टी जनरल मैनेजर विनोद कुमार, बैंक ऑफ बड़ौदा के जनरल मैनेजर एम.अनिल, यूनियन बैंक के जनरल मैनेजर अमरेन्द्र कुमार, कैनरा बैंक के असिस्टेंट जनरल मैनेजर मयंक मोहन कौशिक, कॉपरेटिव बैंक से नीरज बेलवाल और स्टेट लेबल बैंकर्स कमेटी से राजीव पंत उपस्थित थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!