उत्तराखंड आंदोलनकरियों कि मांगो को लेकर उत्तराखंड आंदोलनकारी मंच ने दिया धरना - Shaurya Mail

Breaking News

उत्तराखंड आंदोलनकरियों कि मांगो को लेकर उत्तराखंड आंदोलनकारी मंच ने दिया धरना

 उत्तराखंड आंदोलनकरियों कि मांगो को लेकर उत्तराखंड आंदोलनकारी मंच ने दिया धरना

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 14 जून 2024

आज पंडित दीनदयाल पार्क में उत्तराखंड आंदोलनकारी मंच के अध्यक्ष श्री जगमोहन नेगी के नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकरियों ने धरना दिया।
श्री धीरेन्द्र प्रताप जी ने बताया कि इतनी गर्मी में उत्तराखंड आंदोलनकारी धरने पर बैठने को मज़बूर इसलिए हुए है कि तात्कालिक सरकार द्वारा उनकी मांगो नहीं माना जा रहा है। उनकी मांगे आंदोलनकारियों का चिहिननिकरण, 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण और काफ़ी समय से आंदोलनकारियों कि पेंशन का न आना है।
श्री धीरेन्द्र प्रताप जी ने बताया कि 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण काफ़ी लम्बे समय से राजभवन में लंबित पड़ा है।

उत्तराखंड आंदोलनकारी मंच के अध्यक्ष श्री जगमोहन नेगी जी ने बताया कि उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों में सरकार के प्रति निराशा औऱ आक्रोश है। अगर सरकार ने हमारी यह आंदोलनकारियों का चिहिननिकरण, 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण और काफ़ी समय से आंदोलनकारियों कि पेंशन का न आना मांगे नहीं मानी तो हम आगामी 30 जून को मुख्यमंत्री मंत्री आवास में प्रदर्शन करेंगे।
श्रीमती सुलोचना भट्ट जी ने बताया कि हमने उत्तराखंड बनाया हमारा कोई लाभ नहीं हुआ हम तब भी सड़कों पर थे आज भी सड़कों पर है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!