Breaking News

उत्तर प्रदेश न्यूज : देवबंद भीम आर्मी प्रमुख पर जानलेवा हमला, कमर में लगी गोली

 उत्तर प्रदेश न्यूज : देवबंद भीम आर्मी प्रमुख पर जानलेवा हमला, कमर में लगी गोली

 

भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद पर आज उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में गोली चलाई जाने की खबर आई है। बताया जा रहा है कि सहारनपुर के देवबंद में भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर यह गोली चलाई गई है। इस फायरिंग में चंद्रशेखर आजाद बाल बाल बच गए हैं। हालांकि, चंद्रशेखर आजाद को छूते हुए यह गोली निकली है। फिलहाल चंद्रशेखर आजाद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चंद्रशेखर आजाद की स्थिति खतरे से बाहर है।

बताया जा रहा है कि चंद्रशेखर आजाद की गाड़ी पर यह हमला हुआ है। फिलहाल उन्हें बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में भेजा जा रहा है। एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने कहा कि आधे घंटे पहले, चंद्र शेखर आज़ाद के काफिले पर कुछ कार सवार हथियारबंद लोगों ने गोलीबारी की थी। एक गोली उनके पास से निकल गई। वह ठीक हैं और उन्हें इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!