केंद्रीय मंत्री राजनाथ और मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को श्रद्धांजलि अर्पित की - Shaurya Mail

Breaking News

केंद्रीय मंत्री राजनाथ और मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को श्रद्धांजलि अर्पित की

 केंद्रीय मंत्री राजनाथ और मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को श्रद्धांजलि अर्पित की

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 24 जून 2026

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के मझौन में पद्मश्री सम्मानित निशानेबाज स्व. जसपाल राणा के त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

केंद्रीय रक्षा मंत्री सिंह ने स्व. जसपाल राणा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। साथ ही उन्होंने परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की और भगवान से इस दुःख की घड़ी में परिवार को धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री सौरव बहुगुणा, खजान दास, सांसद डॉ. महेश शर्मा, अजय भट्ट, विधायक शपंकज सिंह एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!