Breaking News
उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाएं आउट ऑफ कंट्रोल, अबतक 998 घटनाएंकुटुंब परिवार समाजिक संगठन, श्री राम मंदिर समिति चखुवाला एवम राष्ट्र वादी आर टी आई एक्टिविस्ट एंड ह्यूमन राइट्स फेडरेसन भारत द्वारा हर महीने के अंतिम मंगलवार को आयोजित करेंगेजिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में डेंगू चिकनगुनिया रोधी / अंर्तविभागीय समन्वय बैठक लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिएजिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने आज ऋषिपर्णा सभागार में पेयजल से सम्बन्धित विभिन्न माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक करते हुएपुलिस प्रशासन ने जनता से वैकल्पिक मार्गों के चुनने का किया आग्रह

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के 1 साल के सफल कार्यकाल पूर्ण करने पर बधाई दी।

 केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के 1 साल के सफल कार्यकाल पूर्ण करने पर बधाई दी।

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट ने उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के 1 साल के सफल कार्यकाल पूर्ण करने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट ने कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार द्वारा 1 वर्ष में चौमुखी विकास की ओर अग्रसर होकर कई कल्याणकारी फैसले लिए हैं वह प्रशंसनीय हैं। राज्य आंदोलनकारियों को आरक्षण हो या 30 फ़ीसदी महिला आरक्षण का फैसला हो राज्य सरकार ने जनहित में कार्य किए हैं इसके अलावा कठोर नकल विरोधी कानून को भी इस 1 वर्ष में सरकार ने अमलीजामा पहनाया है। श्री भट्ट ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी निरंतर राज्य के अंतिम व्यक्ति तक विकास परियोजनाओं को पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। राज्य में बढ़ रहा सड़कों का जाल और सुदृढ़ होती स्वास्थ्य व्यवस्था तथा शिक्षा के क्षेत्र में नित नए आयाम एक साल के कार्यकाल को सफलतम बनाते हैं। श्री भट्ट ने देवभूमि की महान जनता और भारतीय जनता पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को 1 वर्ष के सफल कार्यकाल पूर्ण करने पर बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!