जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र रावत के नेतृत्व में उत्तरांचल राज्य प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन/उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद देहरादून ने होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया
उत्तराखंड(देहरादून),रविवार 01 मार्च 2026
उत्तरांचल राज्य प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन/उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद देहरादून के द्वारा आयोजित होली मिलन समरोह का बहुत ही भव्य आयोजन स्व. श्री पदम सिंह शिक्षक भवन रेसकोर्स में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से उत्तराखण्ड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ रायपुर के ब्लॉक अध्यक्ष अरविन्द सोलंकी एवं सहायक अध्यापिका सपना पंवार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ० महेंद्र प्रताप सिंह बिष्ट, प्रोफेसर, प्रमुख भू वैज्ञानिक, केंद्रीय विश्व विद्यालय HNBGU के जियोलॉजी डिपार्टमेंट के HOD रहे। इस दौरान उनके द्वारा बहुत ही रोचक ढंग से छीर सागर से श्री विष्णु जी के हिमालय में श्री शालीग्राम में परिवर्तन के भूगर्भ विज्ञान को स्वरचित कविता के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।
होली मिलन कार्यक्रम का प्रारम्भ सरस्वती वंदना से हुआ। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ देहरादून के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह रावत एवं अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर माँ शारदे का आह्वान किया गया।
तत्पश्चात अभी हाल ही में विकासनगर की शिक्षिका बहन श्रीमती बिंजोला की दुर्घटना में मृत्यु होने पर विकासनगर की ब्लॉक अध्यक्ष के द्वारा 2 मिनट का मौन रखकर सभी उपस्थित शिक्षकों के द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गयी साथ ही उनके साथ घायल शिक्षक प्रवीण वर्मा जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु महादेव शिव शम्भू जी से प्रार्थना की गयी।
उसके उपरांत प्रसिद्ध बांसुरी वादक कैलाश ध्यानी एवं अन्य के द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया गया। पूर्णिमा शर्मा, कविता खत्री, दीपा सिंह एवं अनुराधा सिंह के द्वारा शिव और कृष्ण राधा रानी के सुंदर गायन भजन प्रस्तुत किए गए जिसे सभी के द्वारा भारी तालियों के द्वारा स्वीकार किया गया।
आगे चलकर कालसी के शिक्षक संदीप रावत जी द्वारा, “आजा तुझ को पुकारे मेरे गीत रे” गीत प्रस्तुत किया गया वहीं सहसपुर के शिक्षक अनिल गुसांईं के द्वारा गीत गाया गया।
गार्गी उप्रेती पुत्री शिवानी उप्रेती के द्वारा गढ़वाली गीत पर सुन्दर नृत्य प्रस्तुत किया गया। शिक्षक पुत्री आराध्या के द्वारा कत्थक नृत्य का सुन्दर मंचन किया गया। इसके साथ ही संदीप रावत राo प्राo विद्यालय हरिपुर कालसी द्वारा गीत, अद्भुदय रावत के द्वारा वीर रस की स्वरचित कविता “मैं समय हूँ मैं ही हूँ जो हर जन्म में” का प्रस्तुतीकरण किया गया है।
महावीर सिंह चौहान रा प्रा वि सरना, चकराता द्वारा कविता एवं जौनसारी नृत्य, शिक्षक शशि कपूर डोईवाला (गीत), दिनेश भट्ट कालसी (कविता), डॉ० हेमवती नंदन भट्ट चकराता (गढ़वाली गीत) का प्रस्तुत किया गया।
कनिका नेगी द्वारा सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया गया। वहीं सभी उपस्थित शिक्षक कलाकारों को जनपद अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह रावत के द्वारा संगठन के मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। श्री सुनील मैखुरी द्वारा हास्य कार्यकम मिमिक्री कर सबका दिल जीता व सभी ने उनके द्वारा किए गए अभिनय को सराहा।
इस होली मिलन कार्यक्रम में उत्तराखण्ड कर्मचारी मिनिस्ट्रीरियल फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष मुकेश बहुगुणा, फेडरेशन के वरिष्ठ नेता संजय भाष्कर, PWD कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संघ के जनपद अध्यक्ष प्रदीप कुकरेती जी, उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के संरक्षक शशि दिवाकर, जिला मंत्री शैलेन्द्र सिंह नेगी, डोईवाला के मंत्री सिद्धार्थ शर्मा, दिलीप सिंह, हरीश पेग्वाल, मुकेश बिष्ट, अरविंद थपलियाल, सचिन त्यागी, शिक्षक सोसाइटी के डायरेक्टर कुलदीप तोमर, कालसी के अध्यक्ष पीताम्बर तोमर, राज्य खेल समन्वयक लेखराज तोमर, चकराता के कोषाध्यक्ष भजन लाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश शर्मा, विकासनगर की अध्यक्ष मधु पटवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष योगेश गुप्ता उपमंत्री ब्रह्मपाल, सुरजीत सिंह प्रताप राणा nnops विकासनगर अध्यक्ष संतोष गडोही शिवानी उप्रेती निर्मल शर्मा गौड़ रूचि पुंडीर, सीमा चौहान, NMOPS अध्यक्ष रायपुर अनुराग चौहान, शशांक शर्मा, हरीश जोशी, उदित शाह, सुनीता रावत, चंद्रकला थापा, देवंती राणा, परविन्द्र रावत, मंजीत सोलंकी, अमित गुप्ता, ध्यान सिंह, कविता सचदेवा, लक्ष्मण सिंह, मधु नेगी, कुसुमलता, सुभाषिनी डिमरी, मुकेश बिष्ट, ऋतु ग्रोवर,जूनियर संघ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अनंत सोलंकी ,राम नारायण रतूड़ी अजय सैनी, निधि गोयल, सुरेश भट्ट, श्रीमती संतोष रावत इत्यादि उपस्थित रहे।