होली हमारी सांस्कृतिक पहचान : मुख्यमंत्री धामी - Shaurya Mail

Breaking News
अन्तारा सीनियर लीविंग पुरुकुल में “विरासत-2026” ने किया स्वर्गीय राजा रणधीर सिंह को याद, बहुत ही नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलिद हैरिटेज स्कूल में धूमधाम से मना 73वां वार्षिक वाइब्स कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मनराष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन भगवत प्रसाद मकवाना से मिला अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युव जन समाज का प्रतिनिधिमंडल, सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान पर हुई चर्चाघरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध जनपद में सघन अभियान जारीमुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

होली हमारी सांस्कृतिक पहचान : मुख्यमंत्री धामी

 होली हमारी सांस्कृतिक पहचान : मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखंड(काशीपुर),रविवार 01 मार्च 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को उधमसिंह नगर के काशीपुर नगर निगम परिसर में आयोजित रंगोत्सव होली मिलन समारोह में पारंपरिक कुमाऊँनी होली, शास्त्रीय होली एवं भजन गायन की प्रस्तुतियों के बीच होली गायन में सहभागिता की। इस दौरान लोगों ने उन पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया।

मुख्यमंत्री धामी ने जनसमुदाय को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली हमारी समृद्ध लोक परंपरा और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। यह पर्व परस्पर प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को सुदृढ़ करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की सांस्कृतिक परंपराओं को वैश्विक पहचान मिल रही है और युवाओं को आधुनिकता के साथ अपनी जड़ों से जुड़े रहना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने काशीपुर में चल रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर पार्क, काशीपुर-रामनगर राजमार्ग के चौड़ीकरण, मिनी बाईपास, पेयजल एवं सीवरेज परियोजनाओं सहित विभिन्न योजनाओं पर कार्य प्रगति पर है।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों के साथ होली खेलकर उत्सव की खुशियां साझा कीं और प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!