नौका रामगढ़ के दो नवयुवकों ने सरकारी विद्यालय के बच्चों के साथ मनाया अपना जन्मदिन - Shaurya Mail

Breaking News

नौका रामगढ़ के दो नवयुवकों ने सरकारी विद्यालय के बच्चों के साथ मनाया अपना जन्मदिन

 नौका रामगढ़ के दो नवयुवकों ने सरकारी विद्यालय के बच्चों के साथ मनाया अपना जन्मदिन

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 23 अप्रैल 2026

आज नौका रामगढ़ में निवास करने वाले दो नवयुवकों शुभम धीमान एवं संजय कुमार ने अपना जन्मदिन राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ के 130 से अधिक बच्चों के बीच में मनाया। दोनों नवयुवक प्रसिद्ध बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्य करते हैं। आज अपने जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने सर्वप्रथम विद्यालय के समीप स्थित प्रसिद्ध मां दूधा देवी के मंदिर में पूजा अर्चना की और उसके बाद राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ के 130 छात्र-छात्राओं को टॉफियां, फ्रूटी तथा समोसे वितरित किये।

प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ की वरिष्ठ शिक्षिका मीना घिल्डियाल ने छात्र-छात्राओं से दोनों नवयुवकों का परिचय कराया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने इन दोनों नवयुवकों के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ के प्रधानाध्यापक अरविन्द सिंह सोलंकी ने कहा कि नई पीढ़ी के इन युवकों की यह एक सराहनीय पहल है कि उन्होंने अपने जन्मदिन को किसी बड़े रेस्टोरेंट या अन्य माध्यम से मनाने के बजाय समाज की मुख्य धारा से वंचित उन छात्र-छात्राओं के बीच में मनाया जो सरकारी विद्यालयों में अध्ययन करते हैं। उन्होंने कहा कि यह पहल समाज के अन्य लोगों को भी इस तरह के कार्य करने के लिये प्रेरित करेगी। उन्होंने बताया कि विशेष भोज के अंतर्गत समाज का कोई भी व्यक्ति अपने या अपने स्वजनों के जन्मदिन, वर्षगांठ या किसी भी विशेष अवसर पर राजकीय विद्यालयों में विशेष भोज का आयोजन कर सकते हैं।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविन्द सिंह सोलंकी, सहायक अध्यापिका मीना घिल्डियाल, मधुलिका भोजन माता लक्ष्मी देवी, विमला देवी, नीलिमा थापा तथा विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!