मर्केटेश्वर मंदिर मक्कूमठ पहुंची तुंगनाथ की उत्सव डोली - Shaurya Mail

Breaking News
जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देशएडिफाई वर्ल्ड स्कूल में उत्तराखंड पक्षी प्रदर्शनी का भव्य आयोजन कियाडीएम की सख्ती से जिले में 64 पूर्णतः निर्जीर्ण विद्यालय भवनों में से 56 ध्वस्त, शेष पर कार्रवाई जारी

मर्केटेश्वर मंदिर मक्कूमठ पहुंची तुंगनाथ की उत्सव डोली

 मर्केटेश्वर मंदिर मक्कूमठ पहुंची तुंगनाथ की उत्सव डोली

उत्तराखंड(गुप्तकाशी),गुरुवार 07 नवंबर 2024

पंचकेदारों में शुमार तृतीय केदार बाबा तुंगनाथ की उत्सव डोली अपने शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ में विराजमान हो गई है। इसी के साथ मर्केटेश्वर मंदिर मक्कूमठ में भगवान तुंगनाथ की शीतकालीन पूजाएं शुरू हो गई।

डोली के मक्कूमठ पहुंचने के अवसर पर गुरुवार काे श्रद्धालुओं ने श्रीतुंगनाथ की डोली का भव्य स्वागत किया। पूरे यात्रा मार्ग पर हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा तुंगनाथ की उत्सव डोली के दर्शन किए। इस अवसर पर शीतकालीन गद्दी स्थल मर्केटेश्वर मंदिर फूलों से सजाया गया है।

भगवान तुंगनाथ की उत्सव डोली के शीतकालीन गद्दीस्थल पहुंचने के अवसर पर बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि इस यात्रा वर्ष में एक लाख 73 हजार 742 तीर्थयात्रियों ने भगवान तुंगनाथ के दर्शन किए। बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने भी तुंगनाथ उत्सव डोली के शीतकालीन गद्दीस्थल पहुंचने पर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि तुंगनाथ मंदिर के कपाट चार नवंबर को शुभ मुहूर्त में विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!