प्रधानमंत्री मोदी से मिले त्रिवेंद्र रावत - Shaurya Mail

Breaking News

प्रधानमंत्री मोदी से मिले त्रिवेंद्र रावत

 प्रधानमंत्री मोदी से मिले त्रिवेंद्र रावत

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 09 अगस्त 2024

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार से भाजपा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की। इस अवसर पर उत्तराखंड की संस्कृति व सरोकारों पर विस्तृत चर्चा हुई।

सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपनी बड़ी बिटिया कृति की मुहिम ‘हिमालयन थ्रेड्स’ द्वारा डिजाइन किया श्रीबदरी-केदार थीम पर मफलर व पिरुल से बनी सामग्री प्रधानमंत्री मोदी को भेंट की। पिरुल का ऐसा सुंदर इस्तेमाल देखकर प्रधानमंत्री मोदी ने प्रसन्नता जताई। वहीं सांसद रावत ने ईको फ्रेंडली और पुनः इस्तेमाल हो सकने योग्य कारतूस के विषय में भी प्रधानमंत्री मोदी को विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!