मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर हरिद्वार में पौधरोपण व जनसंपर्क - Shaurya Mail

Breaking News

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर हरिद्वार में पौधरोपण व जनसंपर्क

 मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर हरिद्वार में पौधरोपण व जनसंपर्क

उत्तराखंड(हरिद्वार),सोमवार 15 जून 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र में वृक्षारोपण एवं जनसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के तहत भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, नगर निगम मेयर श्रीमती किरण जैसल तथा भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बिल्केश्वर कॉलोनी पार्क में वृक्षारोपण किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, महिला सशक्तिकरण, युवा विकास तथा आंतरिक सुरक्षा सहित सभी क्षेत्रों में निरंतर प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व स्तर पर अपनी मजबूत पहचान स्थापित कर रहा है।

हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में देश विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने सभी नागरिकों से राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनकर प्रधानमंत्री के हाथों को मजबूत करने का आह्वान किया।

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड तेजी से विकास की ओर अग्रसर है और चारधाम यात्रा पर आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालु राज्य के बदलते स्वरूप को देखकर प्रभावित हो रहे हैं।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी विकास तिवारी, जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, राजकुमार अरोड़ा, अंजना चड्ढा, राजेश शर्मा, सचिन बेनीवाल, सचिन वर्मा, अनिल पुरी आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!