चारधाम यात्रा मार्गों पर मानसून से पहले करें भूस्खलन का ट्रीटमेंट : मुख्य सचिव - Shaurya Mail

Breaking News
चारधाम यात्रा मार्गों पर मानसून से पहले करें भूस्खलन का ट्रीटमेंट : मुख्य सचिवअनुरोध के आधार पर होंगे शिक्षकों के स्थानांतरण, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देशजिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देश

चारधाम यात्रा मार्गों पर मानसून से पहले करें भूस्खलन का ट्रीटमेंट : मुख्य सचिव

 चारधाम यात्रा मार्गों पर मानसून से पहले करें भूस्खलन का ट्रीटमेंट : मुख्य सचिव

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 01 मई 2026

उत्तराखंड सरकार के मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने चारधाम यात्रा मार्गों के अंतर्गत मानसून सीजन से पहले भूस्खलन सम्भावित क्षेत्रों का ट्रीटमेंट कार्य पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चारधाम यात्रा को सरल एवं सुगम बनाने के लिए सभी आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के भी निर्देश दिए है।

गुरूवार को सचिवालय में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में चारधार यात्रा मार्गों के मानसून सीजन से पहले दुरूस्तीकरण को लेकर लोक निर्माण विभाग, बीआरओ, एनएचएआई व राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक हुई। मुख्य सचिव ने कहा कि चारधाम यात्रा को सरल एवं सुगम बनाने के लिए सभी आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए। उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को चारधाम यात्रा मार्गों के अंतर्गत मानसून सीजन से पहले भूस्खलन सम्भावित क्षेत्रों का ट्रीटमेंट कार्य पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कार्यों की प्राथमिकता तय करते हुए सभी कार्यों को समय से पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा मार्गों में जहां भी बोटलनेक्स हैं, उनका सुधारीकरण करते हुए आवश्यक उपकरणों एवं मशीनों की संख्या को बढ़ाया जाए।

इस अवसर पर डीजी बीआरओ ले.ज. हरपाल सिंह, सचिव डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, एनएचएआई एवं टीएचडीसी के वरिष्ठ अधिकारी सहित उत्तरकाशी, टिहरी एवं चमोली जनपद के जिलाधिकारी उपस्थित थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!