आज का राशिफल
गुरुवार 05 नवंबर 2026
आइये जानते है कि कैसा जाएगा आपका आज का दिन।
- मेष राशि – स्वास्थ्य थोड़ी परेशानी में रहेगी। प्रेम-संतान की स्थिति पहले से बेहतर चल रही है। शत्रु एक्टिव रहेंगे। छोटी-मोटी परेशानियां परेशान करेंगी। थोड़ा डिस्टर्बिंग समय कह सकते हैं। बाकी प्रेम, संतान, व्यापार आपका अच्छा है। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।
- वृषभ राशि – विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। लेखकों के लिए, कवियों के लिए, कलमकारों के लिए अच्छा समय रहेगा। लेकिन भावनाओं में बहके कोई अगर निर्णय लिए तो नुकसान होगा। प्रेम में तू-तू मैं-मैं का संकेत है। व्यापार आपका अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
- मिथुन राशि – थोड़ा गृह-कलह जरूर है, लेकिन भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी होगी। घर में लग्जरी बढ़ेगी। प्रेम, संतान, व्यापार अत्यंत शुभकारी रहेगा। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।
- कर्क राशि – व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। आपकी जो कर्मठता है, वो रंग लाएगी। व्यापार का प्रचार-प्रसार होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम-संतान की स्थिति अत्यंत शुभकारी, व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
- सिंह राशि – धन बढ़ेगा। जीवन में लोग बढ़ेंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। प्रेम-संतान में सुधार हो चुका है और व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
- कन्या राशि – ओजस्वी-तेजस्वी बने रहेंगे। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। प्रेम-संतान का साथ बना रहेगा और व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
- तुला राशि – मन चिंतित रहेगा। बेवजह भी चिंतित रहेंगे। घबराहट और बेचैनी बनी रहेगी। सिरदर्द और नेत्र पीड़ा बनी रहेगी। प्रेम-संतान मध्यम है, व्यापार अच्छा है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
- वृश्चिक राशि – आय के नए-नए मार्ग बनेंगे। पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, प्रेम-संतान और बेहतर रहेगा, व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
- धनु राशि – व्यापारिक संतुलन बनेगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम-संतान की स्थिति अभी भी मध्यम बनी हुई है, व्यापार अच्छा है। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।
- मकर राशि – भाग्य साथ देगा, यात्रा का योग बनेगा। धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेंगे। प्रेम-संतान, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
- कुंभ राशि – परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान, व्यापार बहुत अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
- मीन राशि – जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है, प्रेम-संतान, व्यापार बहुत अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।