आज का राशिफल - Shaurya Mail

Breaking News

आज का राशिफल

 आज का राशिफल

शनिवार 29 अगस्त 2026

आइये जानते है कि कैसा जाएगा आपका आज का दिन।

  1. मेष राशि – आज रात्रि 2:58 बजे तक प्रगति के अच्छे योग रहेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन संतोषजनक रहेगा। इसके बाद कार्यों में अड़चनें आ सकती हैं तथा शत्रु सक्रिय रह सकते हैं। सावधानी से निर्णय लें।
  2. वृषभ राशि – अभीष्ट सिद्धि के प्रयास सफल रहेंगे। धर्म-अध्यात्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। कठिनाइयों का समाधान होगा। जनकल्याण की भावना जागृत होगी। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और मन प्रसन्न रहेगा।
  3. मिथुन राशि – आर्थिक और व्यावसायिक प्रगति का मार्ग प्रशस्त रहेगा। शारीरिक सुख की प्राप्ति होगी। आत्मिक शांति का अनुभव करेंगे। शुभ समाचार मिलने से खुशी होगी। आपसी सलाह से सफलता मिलेगी तथा राजकीय पक्ष से लाभ मिलने के योग हैं।
  4. कर्क राशि – आज रात्रि 2:58 बजे तक समय कुछ प्रतिकूल रह सकता है। आपसी संबंधों में मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। अपनी प्रतिभा का पूरा उपयोग नहीं कर पाएंगे। यात्रा अपेक्षित परिणाम नहीं देगी। इसके बाद लाभ के योग बनेंगे और नई योजनाओं की रूपरेखा तैयार होगी।
  5. सिंह राशि – आज रात्रि 2:58 बजे तक सफलता का सुयोग रहेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। धर्म-अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। इसके बाद समय कुछ प्रतिकूल रह सकता है। लाभ में बाधा, शारीरिक कष्ट तथा आर्थिक हानि की आशंका रहेगी।
  6. कन्या राशि – अभीष्ट कार्यों में संतोषजनक सफलता मिलेगी। बुद्धि-विवेक से लिया गया निर्णय लाभकारी रहेगा। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। निवेश का अच्छा प्रतिफल मिलेगा। यात्रा भी संतोषजनक रहेगी।
  7. तुला राशि – विचाराधीन योजनाएं साकार होंगी। सहयोगियों का साथ मिलने से मानसिक शांति मिलेगी। उपहार या सम्मान प्राप्त हो सकता है। निजी जीवन में सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा।
  8. वृश्चिक राशि – आज रात्रि 2:58 बजे तक समय प्रतिकूल रह सकता है। पढ़ाई-लिखाई में व्यवधान आ सकता है। साझेदारी के व्यापार में नुकसान की आशंका है। इसके बाद समय अनुकूल रहेगा। मनोरंजन में रुचि बढ़ेगी, हालांकि दांपत्य जीवन में कुछ कटुता आ सकती है।
  9. धनु राशि – आज रात्रि 2:58 बजे तक व्यापार में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संत समागम का अवसर मिल सकता है। इसके बाद योजनाओं को पूरा करने में बाधाएं आ सकती हैं और दूसरों की सलाह अपेक्षित लाभ नहीं देगी।
  10. मकर राशि – प्रगति के लिए किए गए नए प्रयास सफल होंगे। परोपकार की भावना बढ़ेगी। सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। धन संचय के योग बनेंगे। शत्रु परास्त होंगे। कर्ज चुकाने में सफलता मिलेगी और मन प्रसन्न रहेगा।
  11. कुंभ राशि – दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। मित्रों और परिजनों का सहयोग मिलेगा। लंबे समय से अटका कोई मामला सुलझ सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। यात्रा भी सुखद रहेगी।
  12. मीन राशि – आज रात्रि 2:58 बजे तक ग्रहस्थिति कुछ प्रतिकूल रह सकती है। आय में कमी महसूस हो सकती है। सुख-सुविधाओं में कमी रहेगी। इसके बाद समय अनुकूल होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी और मन प्रसन्न रहेगा।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!