आज का राशिफल - Shaurya Mail

Breaking News

आज का राशिफल

 आज का राशिफल

बुधवार 26 अगस्त 2026

आइये जानते है कि कैसा जाएगा आपका आज का दिन।

  1. मेष राशि – व्यावसायिक वातावरण अनुकूल रहेगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। विरोधी परास्त होंगे। महत्वपूर्ण कार्यों में अपेक्षित सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं।
  2. वृषभ राशि – आत्मविश्वास और आत्मबल में वृद्धि होगी। समस्याओं का समाधान मिलेगा। धन अर्जित करने की दिशा में सफलता मिलेगी। पुराने मतभेद समाप्त होंगे। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे और दिन प्रसन्नता से बीतेगा।
  3. मिथुन राशि – कार्यों के प्रति उदासीनता बनी रह सकती है। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट महसूस होगी। मानसिक अशांति परेशान कर सकती है। सुख-सुविधाओं में कमी का अनुभव होगा। वरिष्ठजनों की सलाह अपेक्षित लाभ नहीं दे पाएगी तथा प्रतियोगी क्षेत्रों में निराशा मिल सकती है।
  4. कर्क राशि – साहसिक प्रयास सफल होंगे। राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रियता बढ़ेगी। मनोकामनाएं पूरी होने की संभावना है। उपहार अथवा सम्मान मिल सकता है। कठिनाइयां दूर होंगी। कर्ज से राहत मिलेगी और परिवार में सौहार्द बना रहेगा।
  5. सिंह राशि – कार्य-व्यवसाय और आर्थिक पक्ष में सफलता मिलेगी। सरकारी कार्यों में सहयोग प्राप्त होगा। नई जिम्मेदारियां सफलतापूर्वक निभाएंगे। शुभ समाचार मिलने से प्रसन्नता रहेगी। संबंधों में मधुरता आएगी और यात्रा लाभदायक रहेगी।
  6. कन्या राशि – दिन शुभ रहेगा। जिम्मेदारियों के निर्वाह में खर्च बढ़ सकता है। मनोरंजन की ओर रुझान रहेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। शुभ कार्य संपन्न होंगे। मानसिक शांति और सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी।
  7. तुला राशि – दिनचर्या कुछ अव्यवस्थित रह सकती है। वैवाहिक जीवन में असंतोष की स्थिति बन सकती है। खान-पान में अनियमितता से बचें। घरेलू वातावरण तनावपूर्ण रह सकता है। धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि कम रहेगी।
  8. वृश्चिक राशि – सामयिक कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। स्थान परिवर्तन के योग बन सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा।
  9. धनु राशि – विचाराधीन योजनाएं साकार होंगी। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। कर्ज से मुक्ति के प्रयास सफल होंगे। उत्साह और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जनकल्याण के कार्यों में रुचि बढ़ेगी और मानसिक शांति प्राप्त होगी।
  10. मकर राशि – समय संतोषजनक रहेगा। सहयोगियों का साथ मिलेगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। लंबे समय से चला आ रहा विवाद सुलझने की दिशा में आगे बढ़ेगा।
  11. कुंभ राशि – सामयिक प्रयास अपेक्षित परिणाम नहीं दे पाएंगे। लापरवाही नुकसान का कारण बन सकती है। जिम्मेदारियों के कारण खर्च बढ़ेगा। मानसिक बेचैनी बनी रह सकती है। यात्रा से अपेक्षित लाभ नहीं मिलेगा।
  12. मीन राशि – दिन अनुकूल रहेगा। आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वाह करेंगे। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!