आज का राशिफल
बुधवार 27 मई 2026
आइये जानते है कि कैसा जाएगा आपका आज का दिन।
- मेष राशि – मेष राशि की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। थोड़ा बचकर पार करने की आवश्यकता है क्योंकि परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।
- वृषभ राशि – जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा, रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा, नौकरी-चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी होगी, स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान और व्यापार अद्भुत दिख रहा है। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।
- मिथुन राशि – मिथुन राशि के शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश कर रहे हैं। इस समय गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी, बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा, स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, व्यापार भी बहुत अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।
- कर्क राशि – कर्क राशि की स्थिति बहुत दिनों बाद थोड़ी अच्छी है। लेकिन थोड़े ज्यादा खर्चीले इस समय रहेंगे आप। हालांकि शुभ कार्यों में खर्च होगा, लेकिन खर्च पर थोड़ा सा ध्यान रखिएगा। कर्ज की स्थिति आ सकती है। व्यापार आपका अच्छा है, प्रेम की स्थिति सुधर चुकी है, संतान की स्थिति सुधर चुकी है और व्यावसायिक ऊर्जा इस समय बढ़-चढ़के काम कर रही है। पराक्रमी बने रहेंगे और यह पराक्रम आपको रंग लाता हुआ दिखाई पड़ रहा है। रिजल्ट देगा, हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।
- सिंह राशि – आय के नए-नए मार्ग बन रहे हैं, शुभ समाचार की प्राप्ति हो रही है, मन प्रसन्न है। निवेश अभी मत करिएगा। रुपए-पैसे किसी को मत दीजिएगा, धनागमन होगा। यह धन जो आ रहा है ना, इसको आप संचित करिए। हरी वस्तु दान करना शुभ होगा।
- कन्या राशि – आपके अंदर एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। स्वास्थ्य की स्थिति बड़ी अच्छी है, प्रेम-संतान बहुत अच्छा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी अत्यंत शुभकारी समय है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
- तुला राशि – खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। थोड़ी सिर दर्द, नेत्र पीड़ा इत्यादि बना रहेगा। जीवन साथी से ड्राइनेस से बचिए। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी, बाकी सारी चीजें ठीक हैं। बस चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है, उसको संभालिए, मन परेशान मत करिए, हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।
- वृश्चिक राशि – आय के नए-नए मार्ग बनेंगे, पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। सरकारी तंत्र से जुड़ेंगे, यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा, पीली वस्तु पास रखिए।
- धनु राशि – कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा, पिता का साथ होगा, व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी। जीवनसाथी से बहुत अच्छा इस समय सामंजस्य बना हुआ है। प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी है, संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। एक अद्भुत संयोग बन रहा है, बहुत सारी चीजें बहुत अच्छी हैं। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।
- मकर राशि – भाग्य साथ देगा, शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी, बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। विपरीत लिंगी संबंधों से थोड़ी अनबन को ध्यान में रखिए, बाकी स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
- कुंभ राशि – बच के पार करिए, थोड़ा सा एक दिन और परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पे ध्यान दें, प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार भी अच्छा रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
- मीन राशि – आनंददायक जीवन गुजार रहे हैं। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी, अगर वैवाहिक स्थिति है आपकी तो बड़ी समीपता रहेगी। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी, स्वास्थ्य में सुधार होगा। रंगीनीयत बनी रहेगी, उत्तम समय, गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।