आज का राशिफल
रविवार 19 अप्रैल 2026
आइये जानते है कि कैसा जाएगा आपका आज का दिन।
- मेष – ऊर्जा का स्तर घटा हुआ रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम, प्रेम की स्थिति बहुत समीपता वाली एक बहुत अच्छी स्थिति, संतान की स्थिति अच्छी, करियर में भी अब धीरे-धीरे ठीक-ठाक होने लगा है और आप आगे बढ़ने लगे हैं। सूर्य को जल देना, पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
- वृषभ – सायंकाल से एक अच्छे समय की शुरुआत हो जाएगी, उसके पहले थोड़ी खर्च की अधिकता, मानसिक परेशानी, सिरदर्द, नेत्र पीड़ा इत्यादि बना रहेगा। प्रेम की स्थिति काफी अच्छी, संतान की स्थिति काफी अच्छी, व्यापार भी ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।
- मिथुन – आय के नए-नए स्रोत बनेंगे, पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा, प्रेम और संतान का साथ होगा, व्यापार बहुत अच्छा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
- कर्क – स्वास्थ्य थोड़ा सा डाउन रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही है। कोर्ट-कचहरी में ही आप जीत सकते हैं। राजनीतिक लाभ होगा, उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। तो एक प्रोफेशनल लाइफ आपकी काफी अच्छी दिख रही है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
- सिंह – यात्रा अभी लाभप्रद नहीं होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम-संतान भी अच्छा है। मतलब एक थोड़ा बेहतर टाइम का प्रारंभ हो गया है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
- कन्या – परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, बहुत बचकर पार करें। किसी भी तरीके की कोई रिस्क न लें। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान अच्छा है, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।
- तुला – जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य पर ध्यान दें। सरकारी तंत्र से लाभ होगा, नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी, लेकिन पर्सनल लाइफ में ड्राइनेस बनी रहेगी। प्रेम को बचाकर रखिए, संतान की स्थिति ठीक। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।
- वृश्चिक – शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी, बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। पिता से थोड़ी अनबन रहेगी, स्वास्थ्य भी थोड़ा प्रभावित है। तो थोड़ा सा बचके पार करिए, पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
- धनु – मानसिक दबाव बना रहेगा, थोड़ा सा मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ के संकेत हैं। अभी महत्वपूर्ण निर्णय रोक दें। प्रेम में तू-तू मैं-मैं के संकेत हैं। स्वास्थ्य (मानसिक स्वास्थ्य) गड़बड़ रहेगा, व्यापार ठीक है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
- मकर – घरेलू सुख बाधित होगा, गृह कलह के संकेत हैं। स्वास्थ्य ठीक-ठाक लेकिन थोड़ा रक्तचाप ऊपर-नीचे हो सकता है। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, व्यापार भी बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
- कुंभ – पराक्रम रंग लाएगा, रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य ठीक है लेकिन नाक, कान, गला की थोड़ी परेशानी हो सकती है। बाकी प्रेम, संतान और व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।
- मीन – अभी निवेश न करें तो बेहतर है और थोड़ा सा जुबान पर काबू रखें। बाकी स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है, लेकिन व्यापार अच्छा है। शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।