आज का राशिफल

शनिवार 27 सितंबर 2025
आइये जानते है कि कैसा जाएगा आपका आज का दिन।
- मेष – बचकर पार करें। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वाहन धीरे चलाएं। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।
- वृषभ – आनंददायक जीवन गुजारेंगे। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार की स्थिति अच्छी होगी। प्रेमी-प्रेमिका मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।
- मिथुन – शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा लेकिन डिस्टर्बेस बना रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है। व्यापार अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ रहेगा।
- कर्क – भावनाओं पर काबू रखें और महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक दें। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
- सिंह – गृहकलह के संकेत हैं। लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि भी होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम-संतान का अच्छा व व्यापार भी अच्छा है। सूर्य को जल देना शुभ रहेगा।
- कन्या – व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ होगा। किया गया पराक्रम व्यावसायिक सफलता दिलाएगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।
- तुला – जुआ, सट्टा व लॉटरी में पैसे न लगाएं। धन हानि के संकेत हैं। लिक्विड फंड में बढ़ोतरी होगी और अपनों में भी बढ़ोतरी होगी। दोनों को बचाकर रखें। प्रेम-संतान ठीक ठाक व व्यापार भी ठीक है। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ रहेगा।
- वृश्चिक – भाग्य साथ देगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्धता होगी। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। प्रेम-संतान मध्यम है। व्यापार आपका अच्छा है। सूर्य को जल देना व पीली वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।
- धनु – खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। अज्ञात भय सताएगा। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा बना रहेगा। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
- मकर – आय के नए स्रोत बनेंगे और पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
- कुंभ – रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। परिस्थितियां अनुकूल हो चुकी हैं। प्रेम-संतान का साथ है व व्यापार भी अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।
- मीन – यात्रा का योग बनेगा। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान का साथ होगा। व्यापार अच्छा रहेगा। शिव जी का जलाभिषेक करना व लाल वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।