आज का राशिफल

गुरुवार 21 अगस्त 2025
आइये जानते है कि कैसा जाएगा आपका आज का दिन।
- मेष – भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का प्रबल योग चल रहा है। थोड़ा सा घर में एक छोटी-मोटी कलह की संभावना है। बाकी स्वास्थ्य से संबंधित चीजें अच्छी चल रही है। प्रेम, संतान बहुत अच्छा चल रहा है। व्यापार भी बहुत अच्छा चल रहा है। सूर्य को जल देना और शुभ होगा।
- वृषभ – पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार बहुत अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।
- मिथुन – शुभता के प्रतीक बने हुए हैं। धन आगमन हो रहा है। कुटुंब में वृद्धि हो रही है। स्वास्थ्य बहुत अच्छा। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी। व्यापार भी बहुत अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।
- कर्क – सौम्यता के प्रतीक बने हुए हैं। साकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।
- सिंह – खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। कर्ज की स्थिति आ सकती है। स्वास्थ्य मध्यम है। सर दर्द, नेत्र पीड़ा संभव है। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।
- कन्या – आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। पुराने स्तोत्र से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य बहुत अच्छा है। प्रेम, संतान का साथ है। व्यापार बहुत अच्छा है। यात्रा का योग बनेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
- तुला – व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य बहुत अच्छा। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम है। व्यापार बहुत अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
- वृश्चिक – भाग्य साथ देगा। कार्यों की विघ्न बाधा खत्म होगी। यात्रा का योग बनेगा। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम है। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।
- धनु – परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। रिस्क न लें कोई। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम,संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।
- मकर – जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।
- कुंभ – शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। धन की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आर्शीवाद मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। सफेद वस्तु का दान करें।
- मीन – विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय। लिखने-पढ़ने के लिए अच्छा समय। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।