आज का राशिफल - Shaurya Mail

Breaking News

आज का राशिफल

 आज का राशिफल

शुक्रवार 14 मार्च 2025 

आइये प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से जानते है कि क्या कहते हैं आपके किस्मत के सितारे। कैसा जाएगा आपका आज का दिन।

  1. मेष – शारीरिक सुख, स्वविवेक से लिया गया निर्णय हितकर, विवादास्पद मसला सुलझने की ओर, मान-सम्मानपरक कृत्य सम्पन्न, प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता।
  2. वृषभ – विपरीत राजकीय पक्ष से उलझनें मित्रों से अनबन, विचारों में उग्रता, शेष समय में व्यावसायिक उन्नति, समस्या का समाधान पक्ष में।
  3. मिथुन – सफलताजनक व सम्पर्क उपयोगी, आरोग्य सुख, यात्रा सुखद, शेष समय में लाभार्जन में कमी, कार्यों में निराशा, आत्मबल में कमी।
  4. कर्क – वाकूपटुता से संकल्प सिद्धि, जिम्मेदारियों को निभाने हेतु व्यय, सामियक कृत्यों से यश की प्राप्ति, जनकल्याण की भावना जागृत, दर्शनीय स्थलों की यात्रा।
  5. सिंह – कार्य-व्यवसाय में परिश्रम के अनुरूप सफलता, पराक्रम में वृद्धि, आपसी सलाह से कामयाबी, दाम्पत्य सुख, पारिवारिक वातावरण में हर्षोल्लास, चित्त प्रफुल्लित।
  6. कन्या – भाग्य में न्यूनता, समस्याओं से चिन्तित, उन्नति में बाधा, प्रेम सम्बन्धों में कटुता, शेष समय में नवयोजना फलीभूत,पारिवारिक सुख।
  7. तुला – समय प्रगतिकारक, व्यक्तिगत परेशानी कम, इच्छा शक्ति जागृत, यात्रा सुखद, शेष समय में आरोग्य सुख में कमी, कार्यों में अड्चनें।
  8. वृष्चिक – कार्यों के बनने से प्रसन्नता, आर्थिक समस्या का निवारण, आपसी सौहार्द, दूसरों के आश्वासनों से मानसिक राहत, शुभ भावनाओं का उदय, धर्म-अध्यात्म में रुचि।
  9. धनु – व्यापार में धन निवेश, शिक्षा एवं प्रतियोगिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सफलता, मित्रों में उपस्थित गलतफहमियां दूर, धन सम्पत्ति विषयक मसला पक्ष में सुलझने को।
  10. मकर – समय अशुभ, निर्णय लेने में परेशानी, स्पष्टवादिता घातक, तनाव भी, शेष समय अनुकूल, मनोरथ की सिद्धि, भौतिक सुख प्राप्त।
  11. कुम्भ – दिनमान पक्ष में, पराक्रम से कुछ कार्य बनने को, सुयश की प्राप्ति, शेष समय विपरीत, समस्याएँ प्रभावी, जिम्मेदारियों को निभाने में मुश्किलें।
  12. मीन – परिस्थितियों में क्रमिक सुधार, नवयोजना का शुभारम्भ, शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता, राजनैतिक गतिविधियों में अभिरुचि, आमोद-प्रमोद के साधन सुलभ।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!