Breaking News

आज का राशिफल

 आज का राशिफल

मंगलवार 23 अप्रैल 2024

आइये प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से जानते है कि क्या कहते हैं आपके किस्मत के सितारे। कैसा जाएगा आपका आज का दिन।

  1. मेष – स्वास्थ्य सुधार पर, कार्य प्रगति पर, विवाद सुलझने की ओर, यात्रा सुखद, भाग्योदय का मार्ग प्रशस्त, पारिवारिक प्रसन्नता, नव सम्पर्क का सुयोग, मन में हषोललास।
  2. वृषभ –कार्य-व्यवसाय अर्थ पक्ष में अनुकूलता, आत्मिक शांति, यात्रा का सुपरिणाम, विवादस्पद मसला सुलझने की ओर, मित्रों से विचार विनिमय, धर्म में आस्था।
  3. मिथुन –समय असंतोषजनक, समस्याओं से उलझनें, आपसी गलतफहमी, भाग्योन्नति में व्यवधान, तदुपरांत आरोग्य सुख, जीवन साथी का सहयोग।
  4. कर्क –भाग्य अनुकूल, आकस्मिक लाभ, आपसी सम्बन्ध मधुर, शेष समय में प्रतिकूलता, मानसिक तनाव, लाभ में कमी, यात्रा से हानि।
  5. सिंह – किसी योजना की पूर्ति हेतु प्रयत्शील, परिवार में मांगलिक कृत्य सम्पन्न, कार्यों में अनुकूलता, यात्रा सफल, मौज-मस्ती के निमित्त व्यय, सामाजिक कार्यों में रुचि।
  6. कन्या –बुद्धि-चातुर्य से संकल्प सिद्धि, परिवार में मांगलिक आयोजन, सामाजिक कृत्यों को ओर रुचि, आमोद-प्रमोद के साधन सुलभ, पारिवारिक सौहार्द, यश में वृद्धि।
  7. तुला – प्रतिकूलता, आर्थिक पक्ष से असंतोष, आत्मीयजनों से कष्ट, शेष समय बेहतर लाभ, मनोवांछित सफलता का सुअवसर, खुशी भी।
  8. वृश्चिक – भाग्य के पक्ष में, राजनैतिक कृत्यों की ओर रुचि, मनोबल में वृद्धि, तत्पश्चात्‌ प्रतिकूलता कार्यों में अवरोध, स्वास्थ्य में व्यतिक्रम ।
  9. धनु – पठन-पाठन की ओर अभिरुचि, विवादास्पद मसला पक्ष में सुलझने की ओर, इच्छित कार्यों में अनुकूलता, प्रेम संबंधों में मधुरता, धार्मिक कार्यों में रुचि।
  10. मकर – कार्य-व्यवसाय में लाभ का सुअवसर, कठिनाइयों में कुछ कमी, सामाजिक कृत्यों की ओर रुझान, आपसी संबंधों में सामंजस्य, नव सम्पर्क का सुयोग।
  11. कुम्भ – सामयिक कार्यों में प्रतिकूलता, मानसिक तनाव, शेष समय भाग्य के पक्ष में, कार्य क्षमता में वृद्धि, पारिवारिक सौहार्द, भाग्योन्नति।
  12. मीन – शुभ, लाभ, स्वाध्याय की ओर रुचि, राजकीय पक्ष से सहयोग, तदुपरांत कठिनाइयाँ, आर्थिक हानि, व्यर्थ भ्रमण, जोखिम से नुकसान।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!