तीसरा दशक उत्तराखंड का को तेजी से कर रहे हैं चरितार्थ : मुख्यमंत्री - Shaurya Mail

Breaking News
चारधाम यात्रा मार्गों पर मानसून से पहले करें भूस्खलन का ट्रीटमेंट : मुख्य सचिवअनुरोध के आधार पर होंगे शिक्षकों के स्थानांतरण, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देशजिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देश

तीसरा दशक उत्तराखंड का को तेजी से कर रहे हैं चरितार्थ : मुख्यमंत्री

 तीसरा दशक उत्तराखंड का को तेजी से कर रहे हैं चरितार्थ : मुख्यमंत्री

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 24 अक्टूबर 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को एक कार्यक्रम में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के वचन तीसरा दशक उत्तराखंड का को तेजी से चरितार्थ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नीति आयोग और अनेक राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों ने भी उत्तराखंड के प्रयासों की प्रशंसा की है।

बुधवार को राजपुर रोड स्थित एक स्थानीय होटल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुण् यह बातें कही। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के भविष्य के विकास के संबंध में अपनी प्राथमिकताएं बताई।

उन्होंने कहा कि सकल राज्य का घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) में हमने काफी वृद्धि की है। तेजी से बेरोजगारी दर घटाने में सफल हुए हैं। सख्त नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण रोकथाम कानून, समान नागरिक संहिता, सरकारी नौकरी में महिला आरक्षण इत्यादि वैधानिक प्रावधानों के माध्यम से सभी को एकसमान कानून की परिधि में लाते हुए सुशासन व्यवस्था स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जमीन और मातृशक्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हमने बड़े और कड़े कानूनी प्रावधान किए हैं। अब उत्तराखंड में कोई भी व्यक्ति किसी भी तरह की धोखाधड़ी व अपराध करने की हिम्मत नहीं कर पाएगा।

उत्तराखंड के विकास से संबंधित उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में पर्यावरणीय आपदाओं सहित अन्य दिक्कतों के बाद भी उत्तराखंड का राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकदार स्टेट के रूप में उभरना बड़ी बात है। आज हर कोई अपना इन्वेस्टमेंट यहां करना चाहता है और उत्तराखंड के विकास में भागीदार बनना चाहता है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ घाटी आज भव्य और दिव्य रूप में डेवलप होकर उभरी है। हमने अवसंरचनात्मक विकास, बागवानी एविएशन, तीर्थाटन के क्षेत्र में भी बेहतर कार्य किए हैं।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के अंत में उत्तराखंड की संस्कृति, रीति-नीति और परंपरा का सबसे उपयुक्त परिचय कराने वाले गीत बेडू पाको बारहमासा की पंक्ति गाकर सभी का दिल जीत लिया।

इस दौरान राज्यसभा सांसद नरेश बंसल,महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी,ज्योति कमल,राहुल जोशी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!