मुख्यमंत्री को हरिद्वार के संतों ने बांधे रक्षा सूत्र - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्यमंत्री को हरिद्वार के संतों ने बांधे रक्षा सूत्र

 मुख्यमंत्री को हरिद्वार के संतों ने बांधे रक्षा सूत्र

उत्तराखंड(हरिद्वार),मंगलवार 20 अगस्त 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर संत महात्माओं ने रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घायु होने की कामना की है। मुख्यमंत्री ने संत महात्माओें का स्वागत कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। रक्षाबंधन के अवसर पर सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में अखिल भारतीय अखाडा परिषद के अध्यक्ष महंत रवीन्द्र पुरी महाराज, महामण्डलेश्वर स्वामी हरिचेतना नन्द महाराज तथा महामण्डलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानंद गिरी महाराज ने मुख्यमंत्री से भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घायु तथा मंगलमय भविष्य की कामना की। संत समाज का मुख्यमंत्री ने आभार भी व्यक्त किया।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!