‘जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार’ अभियान की अवधि 20 फरवरी तक बढ़ाई - Shaurya Mail

Breaking News

‘जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार’ अभियान की अवधि 20 फरवरी तक बढ़ाई

 ‘जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार’ अभियान की अवधि 20 फरवरी तक बढ़ाई

उत्तराखंड(देहरादून),रविवार 01 फ़रवरी 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य में संचालित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान की अवधि अब 20 फ़रवरी तक बढ़ा दी गई है। पिछले वर्ष 17 दिसंबर से शुरू हुए इस अभियान के तहत प्रदेशभर के विभिन्न जिलों में कैंप आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें राजस्व, स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, पुलिस और नगर निकायों से संबंधित शिकायतों का मौके पर समाधान किया जा रहा है।

सूचना विभाग की वि​ज्ञप्ति के अनुशार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता और सरकार के बीच विश्वास का सेतु है। सभी जिलाधिकारियों को कैंपों के आयोजन की रूपरेखा जल्द तैयार कर सामान्य प्रशासन विभाग को उपलब्ध कराने और सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस अभियान के माध्यम से राज्य सरकार की जन-केन्द्रित नीति और हर नागरिक तक शासन की पहुंच को मजबूत बनाने का प्रयास जारी रहेगा।

यह अभियान अब 20 फरवरी 2026 तक प्रदेश के सभी जनपदों में संचालित किया जाएगा। इससे पूर्व यह अभियान 31 जनवरी तक निर्धारित था,जिसे जनता की सकारात्मक प्रतिक्रिया और कैंपों में बड़ी संख्या में प्राप्त हो रही शिकायतों एवं सुझावों के प्रभावी निस्तारण को देखते हुए 20 दिनों के लिए विस्तारित किया गया है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!