विकास के मुद्दे को केदारनाथ की जनता ने तरजीह दी : महेंद्र भट्ट - Shaurya Mail

Breaking News
जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देशएडिफाई वर्ल्ड स्कूल में उत्तराखंड पक्षी प्रदर्शनी का भव्य आयोजन कियाडीएम की सख्ती से जिले में 64 पूर्णतः निर्जीर्ण विद्यालय भवनों में से 56 ध्वस्त, शेष पर कार्रवाई जारी

विकास के मुद्दे को केदारनाथ की जनता ने तरजीह दी : महेंद्र भट्ट

 विकास के मुद्दे को केदारनाथ की जनता ने तरजीह दी : महेंद्र भट्ट

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 21 नवंबर 2024

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटृ ने केदारनाथ उपचुनाव में लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रयोग के लिए केदारनाथ की जनता का आभार व्यक्त किया है।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटृ ने बुधवार को मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद कहा कि पोलिंग बूथ एजेंटों और कार्यकर्ताओं से उत्साहवर्धक फीडबैक मिला है। केदारघाटी की जनता ने हमेशा की तरह इस बार भी विकास के मुद्दे को तरजीह दी है। पुरातन से सनातन और संस्कृति के ध्वजवाहक केदारधाम के लोगों ने पुनः सांस्कृतिक राष्ट्रवादी विचारों का चयन किया है। भट्ट ने दावा किया कि जनता का रुझान

प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी की डबल इंजन सरकार की गति तेज करने के पक्ष में दिखा है। केदारनाथ की जनता ने उनके अच्छे बुरे समय में उनके साथ रहने और जनसमस्याओं को उठाने वाली आशा नौटियाल पर विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं ने नकारात्मक राजनीति करने वालों की नकारा है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!