मतगणना कार्मिकों को समझाई बारीकियां, दायित्वों के बारे में बताया - Shaurya Mail

Breaking News

मतगणना कार्मिकों को समझाई बारीकियां, दायित्वों के बारे में बताया

 मतगणना कार्मिकों को समझाई बारीकियां, दायित्वों के बारे में बताया

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 03 जून 2024

लोकसभा चुनाव की मतगणना सकुशल संपन्न कराने के लिए सोमवार को मास्टर ट्रेनर विक्रम सिंह ने हिमालयन ऑडिटोरियम निम्बूवाला में अधिकारियों एवं कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया। भारत निर्वाचन आयोग की प्रेक्षक कृपागव्वली ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का अवलोकन किया।

नोडल अधिकारी कार्मिक व मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान ने कार्मिकों से कहा कि मतगणना प्रशिक्षण ध्यानपूर्वक प्राप्त करें। यदि कहीं कोई शंका हो तो उसका समाधान कर लें। उन्होंने कहा कि सभी कार्मिक अपने-अपने दायित्वों को भली-भांति समझ लें, ताकि मतगणना प्रक्रिया निर्विघ्न संपन्न कराया जा सके। उन्होंने कार्मिकों को उनके दायित्वों के बारे में बताया।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!