मेयर ने वार्ड पार्षद संग गोविन्दगढ़ का किया निरीक्षण - Shaurya Mail

Breaking News

मेयर ने वार्ड पार्षद संग गोविन्दगढ़ का किया निरीक्षण

 मेयर ने वार्ड पार्षद संग गोविन्दगढ़ का किया निरीक्षण

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 13 मई 2026

नगर निगम के महापौर सौरभ थपलियाल ने वार्ड 34 गोविन्दगढ़ में क्षेत्रीय पार्षद महेंद्र कौर कुकरेजा के साथ क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दाैरान उन्हाेंने छोटी बिंदाल नाले की स्थिति का जायजा लिया गया।

इस अवसर पर पार्षद ने महापौर को बताया कि नाले में फैली गंदगी के कारण क्षेत्रवासियों को लंबे समय से विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही कई स्थानों पर नाला व पुस्ता क्षतिग्रस्त होने से लोगों को परेशानी हो रही है।

महापौर सौरभ थपलियाल ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए और क्षतिग्रस्त पुस्तों व नाले के निर्माण कार्य के लिए तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

महापौर ने कहा कि नगर निगम जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है तथा वार्डों में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने हेतु लगातार कार्य किए जा रहे हैं मौके पर पूर्व पार्षद सुरेंद्र सिंह कुकरेजा, एपीएस बेनीवाल, राजू वर्मा, जतीन कुकरेजा, रिक्की वर्मा, तनिष्क आहुजा आदि मौजूद रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!