राज्यपाल ने प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे में टेका मत्था - Shaurya Mail

Breaking News
जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देशएडिफाई वर्ल्ड स्कूल में उत्तराखंड पक्षी प्रदर्शनी का भव्य आयोजन कियाडीएम की सख्ती से जिले में 64 पूर्णतः निर्जीर्ण विद्यालय भवनों में से 56 ध्वस्त, शेष पर कार्रवाई जारी

राज्यपाल ने प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे में टेका मत्था

 राज्यपाल ने प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे में टेका मत्था

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 15 नवंबर 2024

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने शुक्रवार को गुरुनानक देव के 555वें प्रकाश पर्व के अवसर पर रेसकोर्स स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेक कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

राज्यपाल ने गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए कहा कि उनकी शिक्षाओं में निहित ‘इक ओंकार सत नाम’ का मूल मंत्र एक गहन प्रेरणास्रोत है। गुरु नानक देव की शिक्षाएं-करुणा, न्याय और समानता का संदेश देती हैं और समस्त मानवता का मार्गदर्शन करती हैं। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव की शिक्षाएं आज भी हमें समाज में समरसता और एकता बनाए रखने का मार्ग दिखाती हैं। उनके आदर्शों पर चलने से हमें जीवन के मूल तत्वों को समझने और आत्मिक शांति प्राप्त करने में सहायता मिलती है। उन्होंने गुरु नानक देव के व्यक्तित्व की चार विशेषताओं- साधारणता, करुणा, मासूमियत और नम्रता को जीवन में अपनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

राज्यपाल ने कहा कि उनके संदेश ‘सब कुछ तेरा’ और ‘एकम’ आज भी पूरे संसार के लिए प्रासंगिक हैं। इस अवसर पर प्रथम महिला गुरमीत कौर भी उपस्थित रहीं।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!