राज्यपाल ने समाज, संस्कृति, पर्यावरण और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित - Shaurya Mail

Breaking News
अन्तारा सीनियर लीविंग पुरुकुल में “विरासत-2026” ने किया स्वर्गीय राजा रणधीर सिंह को याद, बहुत ही नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलिद हैरिटेज स्कूल में धूमधाम से मना 73वां वार्षिक वाइब्स कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मनराष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन भगवत प्रसाद मकवाना से मिला अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युव जन समाज का प्रतिनिधिमंडल, सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान पर हुई चर्चाघरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध जनपद में सघन अभियान जारीमुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

राज्यपाल ने समाज, संस्कृति, पर्यावरण और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित

 राज्यपाल ने समाज, संस्कृति, पर्यावरण और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 21 मार्च 2026

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने शनिवार को देहरादून स्थित नंदा की चौकी में 93.5 रेड एफएम द्वारा आयोजित “एक पहाड़ी ऐसा भी” अवार्ड्स कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने रेड एफएम की ओर से समाज, संस्कृति, पर्यावरण, शिक्षा एवं उद्यमिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया।

उन्होंने सभी सम्मानित प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभागियों में बागेश्वर से मोहिनी कोरंगा, टिहरी से विजय जरदारी, पिथौरागढ़ से मनीष कसनियाल, उत्तरकाशी से कृष्ण कुडियाल, ऊधमसिंह नगर से जगदीश पंत, चमोली से मुकेश सती, चंपावत से रीता गहतोड़ी, देहरादून से नरेश सिंह नयाल, नैनीताल से जीवन चन्द्र जोशी, हरिद्वार से प्रदीप नेगी, अल्मोड़ा से कैलाशानंद शामिल रहे।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि हमारे समाज में ऐसे अनेक नायक हैं, जिनके संघर्ष और सफलता की कहानियां पूरे समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। राज्यपाल ने कहा कि इस मंच के माध्यम से एक उपलब्धि को न केवल सम्मानित किया गया है, बल्कि उन्हें समाज के सामने एक आदर्श के रूप में स्थापित किया गया है।

राज्यपाल ने कहा कि सम्मानित सभी प्रतिभागियों ने सामाजिक चुनौतियों के बावजूद अपने संकल्प, साहस और कठिन परिश्रम से सफलता प्राप्त की है। उनकी जीवन यात्रा हम सभी के लिए प्रेरणादायक है और यह संदेश देती है कि चुनौतियों के बावजूद निरंतर आगे बढ़ते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन में अवसरों को पहचानना और उनका सही समय पर उपयोग करना अत्यंत आवश्यक है। हमें कभी भी अवसरों को हाथ से जाने नहीं देना चाहिए और निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए, जो सम्मानित हुए सभी लोगों ने दिखाया है।

राज्यपाल ने कहा कि समाज में सकारात्मक, रचनात्मक और गतिशील ऊर्जा की कोई कमी नहीं है, लेकिन कई बार लोग संकोच और आत्म-संदेह के कारण आगे नहीं बढ़ पाते। ऐसे में इस प्रकार के मंच लोगों को अपनी क्षमताओं पर विश्वास करने और आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने रेड एफएम की टीम की सराहना करते हुए कहा कि इन नायकों को समाज के सामने प्रस्तुत करना अत्यंत सराहनीय प्रयास है। कार्यक्रम में स्टेशन हेड रजत शक्ति सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!