हरिद्वार में राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा संघ के संगठन विस्तार को मिली गति, तरुण सिरोही बने प्रदेश उपाध्यक्ष - Shaurya Mail

Breaking News

हरिद्वार में राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा संघ के संगठन विस्तार को मिली गति, तरुण सिरोही बने प्रदेश उपाध्यक्ष

 हरिद्वार में राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा संघ के संगठन विस्तार को मिली गति, तरुण सिरोही बने प्रदेश उपाध्यक्ष

उत्तराखंड(हरिद्वार),सोमवार 26 जुलाई 2026

राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा संघ द्वारा उत्तराखंड में संगठन को मजबूत करने और इसके व्यापक विस्तार को लेकर हरिद्वार में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री दिनेश मलिक एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री रेशू चौधरी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया और संगठन की आगामी कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए।

कार्यक्रम के दौरान संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने के उद्देश्य से तरुण सिरोही जी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें हरिद्वार प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन की नीतियों, राष्ट्रवादी विचारों और उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाएं और समाजहित के कार्यों में अपनी सक्रिय व अग्रणी भूमिका निभाएं।

मार्गदर्शन सत्र में वक्ताओं ने समावेशिता अभियान पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के सभी वर्गों को एक साथ जोड़ने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया। संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा संघ का मुख्य उद्देश्य सामाजिक एकता, भाईचारा, सुरक्षा और जनहित की भावना को सुदृढ़ करना है, ताकि समाज के हर वर्ग के साथ मिलकर सकारात्मक कार्य किया जा सके।

कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रेशू चौधरी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश मलिक ने कहा कि समर्पित कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत होते हैं। उन्होंने सभी से पूरी निष्ठा, अनुशासन और एकजुटता के साथ जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने कहा कि संगठन हरिद्वार के अंदर गंगा सफाई, गौ रक्षा, नशा मुक्ति हरिद्वार एवं आवश्यकता अनुसार जनहित के कार्य निरंतर करते रहेंगे ।

कार्यक्रम में उपस्थित तरुण सिरोही, नरेंद्र पाल, अमित, सचिन,गगन, धर्मेंद्र चौहान, जीवेंद्र सिंह तोमर, दीपक नेहरा, विशाल मलिक, सनोज मलिक, आशुतोष शर्मा, सहित अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन विस्तार, सामाजिक समरसता और समाज सेवा के संकल्प को पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का भरोसा दिलाया।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!