जनपद में स्कूलों को स्मार्ट और मूलभूत सुविधाओं को तत्काल उपलब्ध कराने की दिशा में जिलाधिकारी ने की पहल शुरू - Shaurya Mail

Breaking News

जनपद में स्कूलों को स्मार्ट और मूलभूत सुविधाओं को तत्काल उपलब्ध कराने की दिशा में जिलाधिकारी ने की पहल शुरू

 जनपद में स्कूलों को स्मार्ट और मूलभूत सुविधाओं को तत्काल उपलब्ध कराने की दिशा में जिलाधिकारी ने की पहल शुरू

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 27 सितंबर 2024

जिलाधिकारी  सविंन बसंल ने अपनी कार्यशैली के अनुरूप निर्णय के पांचवे ही दिन स्कूलो में आधुनिकीकरण के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी के विवेकाधीन कोष के एक करोड़ का फंड दे दिया है, जिससे स्कूलों में फर्नीचर, व्हाईट बोर्ड, डिजिटल स्क्रीन और खेल अवस्थापना सुविधाओं, पेयजल टंकियों के लिए मूलभूत सुविधाएं स्थापित करने के साथ ही स्कूलों के आधुनिकीकरण होगा।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने विगत दिवस शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक करते हुए स्कूलों के आधुनिकीकरण एवं स्मार्ट स्कूल बनाने की दिशा में कार्य करने के निर्देश मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं उच्च तथा खण्ड शिक्षा अधिकारियों को दिए गए थे।
जिलाधिकारी ने स्कूलो में मूलभूत सुविधा फर्नीचर, व्हाईट बोर्ड, डिजिटल स्क्रीन, कक्षों में एलईडी बल्ब/ट्यूबलाईट पंखे, एवं खेल अवस्थापना सुविधाओं को बढावा देने तथा पेयजल टंकियों की मरम्मत एवं मंकी नेट लगाने के निर्देश दिए गए थे, जिस हेतु  जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग को धनराशि का प्रावधान कर दिया है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!