मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में बद्रीनाथ मास्टर प्लान सहित अन्य विकास कार्यों की ली जानकारी - Shaurya Mail

Breaking News
जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देशएडिफाई वर्ल्ड स्कूल में उत्तराखंड पक्षी प्रदर्शनी का भव्य आयोजन कियाडीएम की सख्ती से जिले में 64 पूर्णतः निर्जीर्ण विद्यालय भवनों में से 56 ध्वस्त, शेष पर कार्रवाई जारी

मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में बद्रीनाथ मास्टर प्लान सहित अन्य विकास कार्यों की ली जानकारी

 मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में बद्रीनाथ मास्टर प्लान सहित अन्य विकास कार्यों की ली जानकारी

उत्तराखंड(चमोली/गैरसैंण),मंगलवार 19 नवंबर 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय गैरसैंण के दौरे पर हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री ने बद्रीनाथ मास्टरप्लान सहित जनपद के अन्य विकास कार्यों की जानकारी लेते कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

दरअसल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह सोमवार शाम अचानक बिना प्रोटोकॉल के गैरसैंण पहुंच गए। मुख्यमंत्री धामी भरारीसैंण में मंगलवार सुबह-सुबह अधिकारियों के साथ टहलने के लिए निकले। इस दौरान मुख्यमंत्री विधानसभा, भराड़ीसैंण में ज़िलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों से बद्रीनाथ धाम में मास्टरप्लान के तहत संचालित विकास कार्यों, इस वर्ष की यात्रा, जनपद से संबंधित अन्य विकास और जनकल्याण के कार्यों के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कार्यों में तेज़ी लाने और गुणवत्तापूर्ण कार्य पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!