बिना किसी प्रोटोकॉल के गैरसैंण पहुंचे मुख्यमंत्री - Shaurya Mail

Breaking News
जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देशएडिफाई वर्ल्ड स्कूल में उत्तराखंड पक्षी प्रदर्शनी का भव्य आयोजन कियाडीएम की सख्ती से जिले में 64 पूर्णतः निर्जीर्ण विद्यालय भवनों में से 56 ध्वस्त, शेष पर कार्रवाई जारी

बिना किसी प्रोटोकॉल के गैरसैंण पहुंचे मुख्यमंत्री

 बिना किसी प्रोटोकॉल के गैरसैंण पहुंचे मुख्यमंत्री

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 18 नवंबर 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में प्रचार के कई कार्यक्रमों के बाद बिना किसी प्रोटोकॉल व सुरक्षा के अचानक गैरसैंण पहुंच गए। मुख्यमंत्री धामी गैरसैंण में ही रात्रि प्रवास भी करेंगे।

मुख्यमंत्री धामी के इस अप्रत्याशित आगमन की खबर जैसे ही गैरसैंण के अधिकारियों को मिली, वे हैरान रह गए। यह इसलिए भी खास है क्योंकि राज्य गठन के बाद से अब तक किसी मुख्यमंत्री ने इस तरह बिना किसी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम या सूचना के गैरसैंण का दौरा नहीं किया। मुख्यमंत्री का गैरसैंण का यह दौरा बिना किसी सरकारी कार्यक्रम या विधानसभा सत्र के होना इस बात का प्रतीक है कि वे दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों को लेकर न केवल सजग हैं बल्कि उन्हें प्राथमिकता भी दे रहे हैं। मुख्यमंत्री धामी का बार-बार गैरसैंण आना उनके इस क्षेत्र के प्रति विशेष संवेदनशीलता और लगाव को दर्शाता है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!