हेलीपैड पर मुख्यमंत्री ने सुनीं जनता की समस्याएं, किसानों को खाद उपलब्ध कराने का दिया निर्देश - Shaurya Mail

Breaking News

हेलीपैड पर मुख्यमंत्री ने सुनीं जनता की समस्याएं, किसानों को खाद उपलब्ध कराने का दिया निर्देश

 हेलीपैड पर मुख्यमंत्री ने सुनीं जनता की समस्याएं, किसानों को खाद उपलब्ध कराने का दिया निर्देश

उत्तराखंड(खटीमा),बुधवार 27 मई 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं के शीघ्र समाधान के साथ ही किसानों को खाद उपलब्ध कराने को निर्देश दिए।

बुधवार को मुख्यमंत्री धामी ने लोहियाहेड हेलीपैड पर जनता की समस्याओं काे सुना। इस माैके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से निर्देशित किया कि आमजन से जुड़े मामलों का त्वरित और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। इस दौरान मुख्यमंत्री ने किसानों की समस्याओं पर भी विशेष ध्यान देते हुए अधिकारियों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को खेती के लिए आवश्यक संसाधन समय पर मिलना जरूरी है।

इस माैके पर नगरपालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश भट्ट, महामंत्री रमेश जोशी, गोविंद टम्टा, डॉ. नवीन भट्ट, अमित कुमार पांडे, भवानी भंडारी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, एएसपी डॉ. उत्तम सिंह नेगी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!