मुख्यमंत्री ने सपरिवार बच्चों संग मनाया फूलदेई पर्व - Shaurya Mail

Breaking News
डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण; अधिकारियों कार्मिकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देशअन्य पिछडा वर्ग आयोग में 10 शिकायतों पर सुनवाई, विभागों को दिए सख्त निर्देशस्वच्छता पखवाड़ा–2026 के माध्यम से टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ कियादेवभूमि के सपूतों ने छुआ आसमान : NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंगाएचपीसीएल और टाटा मोटर्स ने प्रयुक्त ऑटोमोटिव लुब्रिकेंट्स के लिए स्केलेबल सर्कुलर इकोनॉमी मॉडल विकसित करने हेतु साझेदारी की

मुख्यमंत्री ने सपरिवार बच्चों संग मनाया फूलदेई पर्व

 मुख्यमंत्री ने सपरिवार बच्चों संग मनाया फूलदेई पर्व

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 14 मार्च 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में सपरिवार लोकपर्व फूलदेई का पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों और हर्षोल्लास के साथ मनाया। पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे बच्चों ने घर की देहरी पर फूल और चावल (अक्षत) अर्पित किए और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। बच्चों ने “फूल देई-छम्मा देई, जतुके दियाला- उतुके सई” जैसे पारंपरिक लोकगीत भी गाए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति और परंपराओं को संजोकर रखने का संदेश दिया।शासकीय आवास पर देवभूमि की समृद्ध लोकपरंपरा के प्रतीक इस पर्व पर बच्चों का आगमन हुआ। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे बच्चों ने देहरी पर फूल और अक्षत सजाकर जब मधुर स्वर में “फूलदेई, फूलदेई, छम्मा देई…” गाया, तो पूरा वातावरण बसंत की खुशबू से सराबोर हो उठा। मुख्यमंत्री ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामना भी की।

मुख्यमंत्री ने बच्चों का स्वागत करते हुए उन्हें उपहार भेंट किए और कहा कि फूलदेई पर्व उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपराओं और प्रकृति के प्रति सम्मान की भावना को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि बसंत ऋतु के आगमन के साथ मनाया जाने वाला यह त्योहार प्रकृति की सुंदरता और जीवन में नई ऊर्जा का संदेश देता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के लोकपर्व और लोकसंस्कृति हमारी अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर हैं, जिन्हें संरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ऐसे त्योहारों को धूमधाम से मनाने से हमारी परंपराएं आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचती हैं और संस्कृति जीवंत बनी रहती है।

उन्होंने कहा कि प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, बसंत के स्वागत और लोकसंस्कृति के संरक्षण का संदेश देने वाला फूलदेई पर्व हमें अपनी जड़ों से जुड़े रहने और नई पीढ़ी को इन अमूल्य परंपराओं से परिचित कराने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर गीता पुष्कर धामी भी उपस्थित रहीं।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!