मुख्यमंत्री ने ढोल दमाऊ की थाप के बीच भेलो खेलकर मनाया इगास - Shaurya Mail

Breaking News
जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देशएडिफाई वर्ल्ड स्कूल में उत्तराखंड पक्षी प्रदर्शनी का भव्य आयोजन कियाडीएम की सख्ती से जिले में 64 पूर्णतः निर्जीर्ण विद्यालय भवनों में से 56 ध्वस्त, शेष पर कार्रवाई जारी

मुख्यमंत्री ने ढोल दमाऊ की थाप के बीच भेलो खेलकर मनाया इगास

 मुख्यमंत्री ने ढोल दमाऊ की थाप के बीच भेलो खेलकर मनाया इगास

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 13 नवंबर 2024

उत्तराखंड में लोकपर्व इगास (बूढ़ी दीवाली) उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास पर भी इगास पर्व बेहद सादगी से मनाया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने इगास पर्व पर भेलो पूजन किया और भेलो खेल कर ढोल दमाऊ भी बजाया।

मंगलवार शाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकपर्व इगास पर्व पर पूजा-अर्चना और सुंदरकांड पाठ कर प्रदेश में सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने समस्त प्रदेशवासियों को इगास की बधाई देते हुए कहा कि हमें अपनी लोक परम्पराओं और लोक संस्कृति को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि आज पूरा राज्य धूमधाम से इगास मना रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी सभी प्रदेशवासियों को इगास की शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष लगाव ही है जो वो स्वयं इगास पर्व में सम्मलित हुए। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ने हमेशा उत्तराखंड के लोक पर्वो और यहां की संस्कृति को बढ़ावा दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोक संस्कृति व लोक परम्परा देवभूमि की पहचान है। इगास का पर्व हमारे लिए बेहद विशेष है। इस लोक पर्व को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बीते कुछ सालों से सार्वजनिक अवकाश की परम्परा भी शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए प्रवासी उत्तराखंडी सम्मलेन में भी प्रवासी उत्तराखंड वासियों से भी उन्होंने अपने गांव में जाकर लोक पर्व को मनाने का आग्रह किया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में उत्तराखंड वासियों से अपनी बोली भाषा का संरक्षण करने और गांव से जुड़ने का आग्रह किया था। इगास पर्व पर हमने अपने गांव से जुड़ने व भाषा और लोक पर्वो के संरक्षण का संकल्प लेना है। इस अवसर पर मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल,केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा,पद्मश्री प्रीतम भरतवाण और अन्य लोग मौजूद रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!