विरासत महोत्सव-2026 में 14 दिन का मधुर व मनमोहक सफ़र हुआ पूरा, मात्र एक दिन रहा शेष
उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 05 नवंबर 2026
विश्व स्तर पर ख्याति प्राप्त संस्था “रीच” द्वारा उत्तराखंड राज्य की राजधानी देहरादून के नींबू वाला स्थित हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित किये जा रहे 15 दिवसीय विशाल एवं बेहतरीन आकर्षक तथा शाही अंदाज़ वाले विरासत महोत्सव-2026 में आज 14 दिन का भव्य एवं खुशनुमा वातावरण संपूर्ण हो चुका है। इस विरासत महोत्सव में न सिर्फ भारतीय शास्त्रीय संगीत की कई नामी संगीतकार हस्तियों द्वारा दी गई शानदार और अद्भुत प्रस्तुतियों का आनंद लिया गया, वहीं खरीदारी करने का भी जोश-जुनून विरासत के इस भव्य और शाही बाज़ार में नजर आया।
विरासत महोत्सव में विशाल सुसज्जित और रोशनी से नहाए हुए विशाल फूड कोर्ट में भी अब तक इन 14 दिनों में लाखों विरासत के शाही मेहमान भिन्न-भिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों का भरपूर स्वाद लेकर विरासत महोत्सव को खुशहाली के पायदान पर ले जा चुके हैं। दिलचस्प यह है कि फूड कोर्ट में समूचे भारत के भिन्न-भिन्न राज्यों के स्वादिष्ट व्यंजनों का प्रतिदिन लाखों शाही लोग बेशुमार एवं खुशगवार स्वाद ले चुके हैं। गुजरात, दिल्ली, जयपुर, हिमाचल,राजस्थान,उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र आदि राज्यों के स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टाल पर खानपान का स्वाद लेने के लिए प्रतिदिन खासी भीड़ देखी गई इसके अलावा आकर्षण फर्नीचर एवं साज सज्जा का हर सामान इस शाही विरासत महोत्सव में मौजूद है इनकी भी खरीदारी जमकर की जा रही है। सामान की खरीदारी करने के लिए लोगों में भारी उत्साह, उमंग और जुनून निरंतर बना हुआ है।