पुंछ में भारतीय सेना की दो गाड़ियों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल - Shaurya Mail

Breaking News

पुंछ में भारतीय सेना की दो गाड़ियों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल

 पुंछ में भारतीय सेना की दो गाड़ियों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल

नई दिल्ली, गुरुवार 21 दिसंबर 2023

जम्मू के पुंछ इलाके में गुरुवार को आतंकवादियों ने भारतीय सेना की दो गाड़ियों पर घात लगाकर हमला किया है, जिसमें तीन जवान घायल हुए हैं। इसके बाद सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई की, जिस पर आतंकियों से मुठभेड़ शुरू हो गई है।

दरअसल, पुंछ पुलिस और भारतीय सेना ने बुधवार रात एक खुफिया इनपुट साझा किया था, जिसके बाद 20 दिसंबर की रात से सामान्य क्षेत्र डेरा की गली (डीकेजी), थानामंडी, राजौरी में एक ऑपरेशन चलाया जा रहा था। इसी दौरान जम्मू के पुंछ में बफलियाज और थानामंडी रोड के बीच आतंकियों ने भारतीय सेना की दो गाड़ियों पर घात लगाकर हमला किया है, जिसमें सेना के तीन जवानों के घायल होने की खबर है।

सेना ने इस आतंकी हमले की पुष्टि करते हुए एक बयान में बताया है कि कल देर रात शुरू हुए ऑपरेशन के बाद आज कुछ घंटे पहले आतंकियों से संपर्क स्थापित हो गया। गुरुवार को लगभग 03:45 बजे सेना के दो वाहन सैनिकों को लेकर ऑपरेशनल साइट की ओर बढ़ रहे थे, जिन पर आतंकवादी ने गोलीबारी की। इसके बाद भारतीय सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई की और इसी के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई है। इस चल रहे ऑपरेशन में तीन सैनिक गंभीर रूप से हताहत हुए हैं। फिलहाल ऑपरेशन जारी है और आगे की जानकारी का पता लगाया जा रहा है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!