नैनीताल राजभवन में मनाया गया तेलंगाना राज्य का स्थापना दिवस - Shaurya Mail

Breaking News

नैनीताल राजभवन में मनाया गया तेलंगाना राज्य का स्थापना दिवस

 नैनीताल राजभवन में मनाया गया तेलंगाना राज्य का स्थापना दिवस

उत्तराखंड(नैनीताल),सोमवार 03 जून 2024

नैनीताल राजभवन में रविवार को तेलंगाना प्रदेश का राज्य स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) ने गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय पंतनगर में पढ़ रहे तेलंगाना के छात्रों के साथ संवाद किया और उन्हें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर छात्रों ने अपने उत्तराखण्ड से संबंधित अनुभव साझा किए।

राज्यपाल ने कहा कि वनों और वन्य जीवों से सम्पन्न तेलंगाना राज्य एक समृद्ध सांस्कृतिक विरासत संजोए हुए है। राज्य की खूबसूरती और सांस्कृतिक धरोहर इसे एक विशिष्ट पहचान दिलाते हैं और पर्यटकों के लिए एक आकर्षक स्थल बनाते हैं। कृषि, तकनीकी और साइबर के क्षेत्र में तेलंगाना द्वारा प्राप्त की गई प्रगति पूरे देश के लिए आदर्श है। इस दौरान राज्यपाल ने अपने सैन्य सेवा के दौरान तेलंगाना में दी गई सेवाओं के अनुभवों को साझा किया। उन्होंने बताया कि उन्हें व्यक्तिगत रूप से तेलंगाना बेहद प्रिय है और उन्होंने तीन वर्षों तक वहां सेवाएं दी हैं।

राज्यपाल ने कहा कि राज्यों के स्थापना दिवस मनाने से हमें विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक विरासत को समझने और आदान-प्रदान करने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि विविधता में एकता हमारे देश का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के माध्यम से विभिन्न राज्यों के बीच आपसी एवं सांस्कृतिक मेलजोल होता है जोकि अत्यंत महत्वपूर्ण है, और एक समृद्ध एवं अद्वितीय राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!