गड्ढा मुक्त अभियान में लापरवाही बरतने वालाें पर सख़्त कार्रवाई करें : मुख्यमंत्री - Shaurya Mail

Breaking News
चारधाम यात्रा मार्गों पर मानसून से पहले करें भूस्खलन का ट्रीटमेंट : मुख्य सचिवअनुरोध के आधार पर होंगे शिक्षकों के स्थानांतरण, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देशजिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देश

गड्ढा मुक्त अभियान में लापरवाही बरतने वालाें पर सख़्त कार्रवाई करें : मुख्यमंत्री

 गड्ढा मुक्त अभियान में लापरवाही बरतने वालाें पर सख़्त कार्रवाई करें : मुख्यमंत्री

उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 22 अक्टूबर 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को सुबह अपने शासकीय आवास पर सड़क गड्ढा मुक्त अभियान की समीक्षा बैठक की और अधिकारियाें से अब तक हुए कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। बैठक में मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में सड़कों की मरम्मत कार्य काे पूरा करने और लापरवाही बरतने वाले लोगों पर सख़्त कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने जहां-जहां सड़कों की मरम्मत का कार्य अब तक पूरा नहीं हो पाया है, उसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने को कहा है। उन्होंने जनता को सुरक्षित और सुगम यातायात उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

स्थानीय उत्पादों का उपयोग के लिए करें प्रोत्साहित

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी दीपोत्सव के दृष्टिगत राज्यवासी अधिक से अधिक स्थानीय उत्पादों का उपयोग करें जिसके लिए उन्हें प्रोत्साहित किया जाए। इससे न केवल स्थानीय उद्यमियों और कारीगरों को समर्थन मिलेगा, बल्कि वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों को भी बल मिलेगा।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!