छात्रसंघ राजनीति की पहली सीढ़ी है : गणेश जोशी - Shaurya Mail

Breaking News

छात्रसंघ राजनीति की पहली सीढ़ी है : गणेश जोशी

 छात्रसंघ राजनीति की पहली सीढ़ी है : गणेश जोशी

नई टिहरी,शनिवार 15 जून 2024

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र संघ समारोह का शनिवार को समापन हो गया। समापन अवसर पर छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। समापन पर बतौर मुख्य अतिथि कृषि व सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि छात्र संघ राजनीति की पहली सीढ़ी है इसलिए इस सीढ़ी को सफलता से पूरा करें।

उन्होंने कहा कि इसी तरह से महाविद्यालय भी छात्रों के संस्कारों की जननी है इसलिए छात्र नशे से दूर रहें और आधुनिकता की दौड़ में अपनी संस्कृति से जुड़े रहने का काम करें। छात्र जीवन की दिशा को अभी से तय करें, ताकि देश के लिए आने वाले समय में निर्णायक बनकर सामने आयें।

इसके बाद छात्र संघ व महाविद्यालय प्रशासन ने भी अपनी उपलब्धियों को सामने रखा। छात्रसंघ अध्यक्ष युवराज सिंह और उनके साथियों ने काबीना मंत्री गणेश जोशी से महाविद्यालय के बेहतर संचालन के लिए 20 कम्प्यूटर, 20 प्रिंटर, 100 सेमीनार चेयर, 25 ऑफिस चेयर, 25 ऑफिस मेज व 25 ऑफिस स्टील आलमारी की मांग की। जिस पर उचित कार्रवाई का मंत्री ने भरोसा दिया।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!