Breaking News

राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन 28 जून को

 राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन 28 जून को

राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन 28 जून को

 

देहरादून, हरिद्वार जनपद में महिला से हुई बलात्कार की घटना के विरोध में पुलिस की निष्क्रियता के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा सरकार का पुतला दहन करने के साथ ही प्रदेश में हो रही इस प्रकार की घटनाओं के विरोध में जिलाधिकारी को ज्ञापन देंगे। प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के निर्देश पर कंाग्रेसजन 28 जून को को रूडकी, हरिद्वार एवं देहरादून में महिला से हुए दुराचार की घटना के विरोध में सरकार का पुतला दहन करेंगे।

विजय सारस्वत ने कहा कि राज्य सरकार के मात्र दो माह के अल्प कार्यकाल में राज्य में हत्या, चोरी, डकैती, मासूमों से बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों की घटनाओं में भारी वृद्धि हुई है। राज्य में लगातार घट रही इन घटनाओं से गिरती कानून व्यवस्था उजागर होने के साथ-साथ राज्य की अस्मिता पर भी चोट पहुंची है। राज्य की जनता में भय का वातावरण व्याप्त है तथा आमजन विषेशकर महिलाएं अपने को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। विजय सारस्वत ने राज्य में विगत दो माह के अन्तर्गत घटित जघन्य अपराधों से सम्बन्धित विभिन्न घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि 27 मार्च, 2022 को जनपद बागेश्वर के कपकोट में 12 साल की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास की घटना। 2 अप्रैल, 2022 को जनपद उधमसिंहनगर के काशीपुर में नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास की घटना। 5 अप्रैल, 2022 को जनपद उधमसिंहनगर के गदरपुर में युवक की गोली मार कर हत्या। 2 अप्रैल, 2022 को जनपद चमोली के थराली में नाबालिग से छेडछाड की घटना। 13 अप्रैल, 2022 को जनपद पिथौरागढ़ के झूलाघाट में हत्या की घटना। 14 अप्रैल, 2022 को देहरादून के जाखन स्थित लाॅज में महिला की हत्या। 14 अप्रैल, 2022 को जनपद उधमसिंहनगर के किच्छा में साढे तीन साल की बच्ची की दुष्कर्म के उपरान्त हत्या। 14 अप्रैल 2022 को रूद्रपुर में एक व्यक्ति की हत्या। 14 अप्रैल, 2022 को कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक संजीव आर्य पर धारदार हथियार से जानलेवा हमले की घटना तथा अब हरिद्वार में महिला से घटी बलात्कार की घटना ने राज्य सरकार की कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। कंाग्रेस पार्टी राज्य की विगडती कानून व्यवस्था के विरोध में कल राज्य सरकार का पुतला दहन किया जायेगा।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!